" data-ad-slot="">

जीबीयू में पेटेंट, पैनडेमिक एण्ड पब्लिक इंटरेस्ट विषय पर ऑनलाइन हुई चर्चा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ लॉ जस्टिस एंड गवर्नेंस द्वारा ‘पेटेंट, पैनडेमिक एंड पब्लिक इंटरेस्ट’ विषय पर एक ऑनलाइन राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन किया गया। स्कूल के अधिष्ठाता डॉ. के.के.द्विवेदी ने सभी विद्वतजनों का स्वागत किया और कहा कि ‘’पेटेंट धारक के हित और जनहित व्यक्तिगत अधिकारों से प्रबल होने चाहिए तथा समाज के हित को प्राथमिकता दी जानी चाहिए ताकि हम मानवता की सेवा कर सकें।’’ इसके उपरांत प्रथम वक्ता डॉ. अश्विनी सिवाल, सहायक प्रोफेसर, लॉ सेंटर-2, फैकल्टी ऑफ़ लॉ, दिल्ली विश्वविद्यालय ने पेटेंट और पब्लिक इंटरेस्ट विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की और महामारी के दौरान पेटेंट या जनहित से संबंधित चुनौतियों, पेटेंट कानून की मूल बातें तथा पेटेंट और जनहित के बीच संतुलन विषयों पर विस्तार से अपनी बात रखी।
कार्यक्रम के द्वितीय वक्ता के रूप में डॉ. क्षितिज कुमार सिंह, सहायक प्रोफेसर, कैंपस लॉ सेंटर, फैकल्टी ऑफ़ लॉ, दिल्ली विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर या राष्ट्रीय स्तर पर संतुलन कैसे देखा जाएगा, इस कोविड की स्थिति में हम क्या आशा और जोखिम देख सकते हैं, पेटेंटी के कर्त्तव्य, सेक्शन 66, महामारी पेटेंट को कैसे प्रभावित करती है, टीके कैसे वितरित किए जा सकते हैं आदि विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए अगले तृतीय वक्ता के रूप में नरेन्द्र रस्तोगी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने विचार रखते हुए कहा कि ‘’उद्देश्य आविष्कारक के अधिकारों की सुरक्षा नहीं है, वह समाज की उन्नति है।
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.भगवती प्रकाश शर्मा ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि हमें मौजूदा कानून के ढांचे से परे सोचना होगा तथा हमें यह भी सोचना होगा की हम इस ग्रह पर जन्म लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए टीकों और दवाओं को कैसे उपलब्ध करा सकते हैं। अंत में कार्यक्रम की समन्वयक असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पूनम वर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया जिसमें उन्होने प्रख्यात वक्ताओं और इस कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया I

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>