ग्रेटर नोएडा। पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष व पूर्व बसपा लोकसभा प्रभारी वीरेन्द्र डाढ़ा ने उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के बाद बसपा छोड़ने के बाद प्रदेश सरकार में सहयोगी पार्टी निषाद पार्टी के साथ मिलकर राजनीति के सफर को आगे बढ़ाएंगे। सोमवार को आधिकारिक रुप से डॉ. संजय कुमार निषाद से मुलाकात ही जहां पर उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी के पद की जिम्मेदारी दी है।
डॉ. सजय कुमार निषाद, कैबिनेट मंत्री, मत्स्य उ.प्र. सरकार, राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्बल इण्डियन शोषित हमरा आम दल ने नियुक्ति-पत्र जारी करते हुए कहा कि वीरेन्द्र कुमार की सोच, कर्मठता, लगनशीलता, बौद्धिक क्षमता कार्यानुभव एवं समाज के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पण की भावना को देखते हुए एक्जिक्युटिव कमेटी की रिपोर्ट पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गयी है। उन्होंने बताया कि पार्टी आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास के साथ उम्मीद करती है कि पार्टी के उद्देश्य, विचारधारा, कार्यक्रम, योजना, अपने अधीनस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की नियुक्ति एवं पार्टी द्वारा दिए गए निर्देशों से क्षेत्र की जनता से अवगत कराते रहेंगे। इस दौरान वीरेन्द्र डाढ़ा ने कहा कि पार्टी की तरफ से जो जिम्मेदारी मिली है उसको अक्षरशः पालन करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाऊंगा। पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करूंगा।
-मॉल्डोवा के पूर्व प्रधानमंत्री महामहिम चिरिल गाबुरिची, राज्यसभा सांसद एडवोकेट उज्ज्वल निकम, परमार्थ निकेतन की…
ग्रेटर नोएडा,29 नवम्बर। स्वर्ण नगरी स्थित विक्ट्री वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता…
भगवान बुद्ध के प्रथम धर्मोपदेश के ऐतिहासिक, दार्शनिक एवं वैश्विक महत्त्व पर केंद्रित एक महत्त्वपूर्ण…
-बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को किया मंत्रमुग्ध ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-37 स्थित समसारा विद्यालय…
-आठ विद्यालयों की टीमों ने लिया हिस्सा, तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम…
13 अखाड़ों, 12 ज्योतिर्लिंगों और चार धामों के आध्यात्मिक प्रतिनिधियों का महासंगम, साथ में लाइव…