-दोनों भाई बहन ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं में करते हैं पढ़ायी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेड्स इण्टरनेशनल स्कूल में पढ़ने वाली खुशी और हर्ष दोनों भाई बहन है, ये दोनों पढ़ाई के साथ रेसलिंग में अपने भविष्य को तलाश रहे हैं। अभी 30 अप्रैल को जिला स्तरीय रेसलिंग में खुशी ने 60 किलोग्राम भार वर्ग व हर्ष ने 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, प्रतियोगिता मलकपुर स्टेडियम में आयोजित की गयी थी। अब ये दोनों राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है, जो आगामी 13 व 14 मई को आयोजित होगी। दोनों नोएडा फिजिकल एजूकेशन, मलकपुर में पढ़ाई के बाद रेसलिंग का अभ्यास करते हैं।
दोनों अपने रेसलर चाचा व ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से प्रभावित होकर देश के लिए पदक लाने की ठान ली है। कोरोना काल में दोनों अपने घर में ही अभ्यास करते थे। स्कूल के दोंनों खिलाडियों के प्रोत्साहन में स्कूल की प्रधानाचार्या अदिति बसु राय ने कहा कि हमारे स्कूल से कई बच्चे खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाह रहे हैं, जिनको स्कूल की तरफ से प्रोत्साहन मिलता है। छोटे बच्चों के लिए समय-समय पर खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता रहा है।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…