ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क वन में स्थित बोधि इंटरनेशनल स्कूल के नन्हें-नन्हे बच्चों ने मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में अपने विद्यालय के ड्राइवरों ,दीदी, भैया, माली, गार्ड आदि सभी को छोटे-छोटे उपहार देकर मानवता का प्रमाण दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने कोमल हाथों से सुंदर-सुंदर कार्ड्स बनाकर उनको भेंट किए। वह सभी लोग अपने प्रति बच्चों के इस प्यार से आत्म विभोर हो गए। प्रधानाचार्या रीना गुप्ता ने अपने छात्रों को मानवता का एक नया अध्याय पढ़ाया और बच्चों को समझाया कि ये सब लोग ही स्कूल की साफ सफाई में, आपको स्कूल लाने ले जाने में और आपके स्कूल को सुरक्षित रखने में हमारा साथ देते हैं। प्रधानाचार्या रीना गुप्ता ने अभिभावकों का हार्दिक दिल से धन्यवाद किया कि उन्होंने सभी मजदूरों के लिए बच्चों को छोटे-छोटे उपहार देकर भेजा और स्कूल का सहयोग दिया।
किसी ने बहुत सही कहा है —–
अगर जहां में मजदूरों का।
नामोनिशान ना होता।
फिर ना तो हवा महल
ना ही ताजमहल होता।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…