" data-ad-slot="">
Categories: HOME

जीतो नई दिल्ली चैप्टर ने  जीतो नेशनल गेम्स के ट्रायल जेपी स्पोर्ट्स कंपलेक्स

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। जीतो नई दिल्ली चैप्टर ने  जीतो नेशनल गेम्स के ट्रायल जेपी स्पोर्ट्स कंपलेक्स,  ग्रेटर नोएडा  में किया गया, जिसमें  बैडमिंटन,  टेबल टेनिस,  लॉन टेनिस,  एथलेटिक्स,  चेस,  स्विमिंग,  और क्रिकेट शामिल थे।  इसमें 86  जैन  खिलाड़ियों ने  भाग लिया, जिनमें से  हर गेम के लिए दो खिलाड़ी चुने जाएंगे। अंतिम मुकाबला 27  से 29  मई 2022   को जेपी स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का मिशन जैन बच्चों को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खेल तक पहुंचाना है। इस कार्यक्रम में अमरदीप सिंह मलिक, प्रोफेशनल गोल्फर, श्वेता शर्मा, अंतरराष्ट्रीय  पैरा एथलीट  गोल्ड मेडलिस्ट ने भी अपनी उपस्थिति से सभी बच्चों का उत्साह बढ़ाया। इस प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक  हेमंत जैन ने कहा कि यह पहला नेशनल इवेंट है जिसमें देशभर से करीब 700 बच्चे यहां आने वाले हैं और उनका रहने खाने का प्रबंध पूरी टीम द्वारा किया गया है और मेरा कहना यही है कि खेल ही एक ऐसा माध्यम है जिससे हम बच्चों को साथ ला सकते हैं और उनसे दोस्ती करा सकते हैं। “मुझे ऐसा लगता है यह जीतो नेशनल गेम्स के आयोजन से युवा एक जुट होंगे और साथ ही साथ हमारे ज़ज्बात भी इससे जुड़ेंगे और इससे स्वास्थ्य में भी लाभ होगा जो कि आज के वक़्त पर बेहद जरूरी है। विक्रम जैन,  नई दिल्ली चेयरमैन ने कहा कि भारत में आने वाले वक़्त में ओलिंपिक्स और एशियन गेम्स में जैन बच्चे खेलें हैं ऐसी हमारी इच्छा है और हम चाहते हैं कि भारत में जीतो के जितने भी ज़ोन हैं उनसे खिलाड़ी चुनकर हर साल ऐसी प्रतियोगिता कराएं और उसमें से जो बच्चे जीते उनको हम कोचिंग दें और कोचिंग के साथ अच्छी सुविधा दें और उनको नैशनल के लिए खिलाएं। राजेश कुमार जैन और तो और  यहां जीतो नॉर्थ जोन  के चेयरमैन प्रदीप जैन, सेक्रेटरी  प्रवीण जैन,  और  मुख्य प्रायोजक  बजरंग बोथरा भी मौजूद थे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

14 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

2 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

2 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>