महिला को कार ने मारी टक्कर, हादसे में महिला की मौत

Woman hit by car, woman dies in accident

रबूपुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर बाइक खराब होने के कारण पैदल चल रही महिला को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पुत्र की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गांव घोड़ी बछेड़ा निवासी गौरव अपनी माता मीना देवी के साथ बाइक पर सवार होकर यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते अपनी रिश्तेदारी में जट्टारी(अलीगढ़) जा रहे थे। रास्ते में बाइक में कुछ खराबी आ गई। जिसके बाद मिस्त्री की तलाश में माँ बेटे पैदल चल रहे थे। गौरव बाइक खींच रहा था जबकि उसकी माता थोड़ा पीछे चल रही थी। आरोप है इसी दौरान फलैदा कट के समीप पीछे से आई एक अनियंत्रित कार ने मीना देवी(50) को टक्कर मार दी। टक्कर से वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कर का चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उनकी मौत हो गई।

Spread the love
RELATED ARTICLES