साक्षरता को बनाया महिला सशक्तिकरण का आधार

साक्षरता को बनाया महिला सशक्तिकरण का आधार

प्रतिभा शर्मा,मैनेजिंग डायरेक्टर,
रामईश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा। राम-ईश संस्थानों की प्रबंध निदेशिका प्रतिभा शर्मा जिले की उन महिला मे शुमार हैं, जिन्होंने अपना जीवन महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए समर्पित किया है। उनका मानना है कि आगर महिला को सशक्त बनाना है तो सबसे पहले उनकी नींव को मज़बूत करना होगा जो केवल साक्षरता से ही संभव है। अपने इसी विश्वास को आधार बनाकर अपने पिता डॉक्टर रमेश चंद शर्मा के साथ मिलकर वर्ष 1992 में राम-ईश संस्थानों की नीव ग्रेटर-नोएडा में रखी, जिसमें आज लगभग 200 से अधिक महिलाएं विभिन्न विभागों में कार्यत है। एक तरफ राम-ईश स्कूल की बागडोर शिखा सिंह के हाथ है। वहीं बी.एड कॉलेज का कार्यभार डॉक्टर संगीता गुप्ता प्रतिभा शर्मा के सफल निर्देशन में संभले हुए है। प्रतिभा शर्मा अपने संस्थानों में प्रवेश से लेकर रोजगार तक हर जगह महिलाओं को वरीयता दे रहीं हैं। उनका मानना है कि जहां एक पुरुष साक्षरता एक व्यक्ति तक सीमित रहती है लेकिन एक शिक्षित महिला पूरे परिवार को शिक्षित करने का दंभ रखती है। सामाजिक संतुलन और महिला सशक्तिकरण के लिये महिलाओं का साक्षर होना बेहद आवश्यक है।

Spread the love