कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज द्वारा विश्व फिजियोथेरेपी दिवस

World Physiotherapy Day by Kailash Institute of Nursing and Paramedical Sciences

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज द्वारा विश्व फिजियोथेरेपी दिवस संस्थान के ऑडिटोरियम में भव्य रूप से मनाया गया। इस वर्ष का थीम ‘हेल्दी एजिंग रहा, जिसके अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने हेतु फिजियोथेरेपी के महत्व पर विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर इस अवसर पर संस्थान के महानिदेशक संदीप गोयल, मुख्य अतिथि डॉ. विनोद कौशिक (पीटी), वाइस प्रेसिडेंट आईएपी हरियाणा डॉ. सरु बंसल (पीटी), जिला अध्यक्ष आईएपीडब्ल्यूसी, नोएडा, डॉ. प्रशांत कौशिक (पीटी), जनरल सेक्रेटरी, आईएपी गौतम बुध नगर शाखा, प्रबंध समिति संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से किया गया।

प्रधानाध्यापिका मोनिका डीन विभूति, रचना, साक्षी डॉ. प्रशांत कौशिक (पीटी), डॉ. मधुरी सैनी (पीटी), डॉ. आकांक्षा तिवारी (पीटी) के मुख्य अतिथि के आतिथ्य स्वागत से हुआ। विशेष व्याख्यानों की श्रृंखला में डॉ. विनोद कौशिक ने 21वीं सदी में फिजियोथेरेपीः नए ट्रेड्स एवं टेक्नोलॉजी पर व्याख्यान दिया। डॉ. सरु बंसल ने जेरियाट्रिक जनसंख्या में पिलाटीज के प्रभाव पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की। डॉ. प्रशांत कौशिक ने फिजियोथेरेपी का विकास एवं इतिहास विषय पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात पोस्टर प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं केक कटिंग समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी फिजियोथेरेपी स्टाफ एवं संस्थान के प्रबंध निदेशक महोदय द‌द्वारा आभार ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर संस्थान ने संदेश दिया कि फिजियोथेरेपी न केवल उपचार का माध्यम है बल्कि स्वस्थ जीवन और ‘हेल्दी एजिंग की कुंजी भी है।

Spread the love