लॉयड संस्थान में शिक्षा संकाय के बी.एड. वर्ष (2021-23) पाठ्यक्रम में प्रवेशित छात्रों ओरियंटेशन

लॉयड संस्थान में शिक्षा संकाय के बी.एड. वर्ष (2021-23) पाठ्यक्रम में प्रवेशित छात्रों ओरियंटेशन

ग्रेटर नोएडा। लॉयड इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा के शिक्षा संकाय के बी.एड. वर्ष (2021-23) पाठ्यक्रम में प्रवेशित छात्रों ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप निदेशक डॉक्टर वंदना अरोड़ा सेठी और शिक्षा संकाय के सभी शिक्षकों की उपस्थिति में नव प्रवेशित छात्रों के साथ मां शारदे की स्तुति और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा सभी प्रकार के बदलाव की प्रक्रिया है और शिक्षा के द्वारा ही प्रत्येक व्यक्ति के राष्ट्र और समाज में जीवन जीने के स्तर तय होते हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा सभी को प्रभावित करती है और व्यवहार में परिवर्तन करती है,लेकिन शिक्षण संस्थान की गुणवत्ता का शिक्षण प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदान होता है जिसमें संकाय शिक्षकों का बहुत योगदान होता है। उन्होंने बताया कि देश के महान दार्शनिकों और वैज्ञानिकों ने शिक्षण कार्य के द्वारा ही समाज को नई विचारधारा, नई जीवन दिशा और नया संदेश दिया था और भारतीय सभ्यता, संस्कृति को बदलते परिवेश के अनुसार नये जीवन मूल्यों में स्थापित किया था। यकीनन राष्ट्र नियामक शक्तियों का निर्माता एक शिक्षक ही होता है। शिक्षण संस्थान में बी.एड. और एम.एड. कोर्स संचालित है और अनेक छात्रों ने अपने ज्ञान और कौशल के द्वारा अपना स्थान शिक्षकों के रूप में स्थापित किया है और सेवा प्रदान कर रहे है।

Spread the love