ग्रेटर नोएडा,12 जून। गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नॉलॉजी के तत्वाधान में गणित विषय पर चल रहे तीन दिवसीय ऑनलाइन वेबिनार के अंतिम दिन देश भर के विद्वानों ने हिस्सा लिया, जिसमें कोरोना के इलाज पर भी चर्चा हुई। इस वेबिनार का आयोजन स्कूल ऑफ अप्लाइड सांइस के रसायन विभाग के द्वारा गूगल मीट के जरिए किया गया। देशव्यापी लॉकडाउन के समय में आयोजित इस वेबिनार में देश के सभी 28 राज्यों के शिक्षक, रिसर्च स्कॉइलर और छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी राज्यों के कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और विभिन्न संस्थानों से लगभग 360 से ज्यादा लोगों ने इस वेबिनार में अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। इस कार्यक्रम का आयोजन अप्लाइड साइंस के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश त्रिपाठी के दिशा निर्देश में किया गया। कार्यक्रम का संचालन अप्लाइड साइंस के रसायन विभाग की असोसिएट प्रोफेसर डॉ. स्मृति द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विनोद कुमार तिवारी रहे। डॉ. तिवारी ने बताया कि कैसे रसायन विज्ञान समाज में अहम भूमिका निभाता है खासकर मानव स्वास्थ्य के विषय में। उनका जोर इस बात पर रहा कि किस तरह रसायन विज्ञान ने जीवन रक्षक दवाओं का विकास करके घातक बीमारियों के उन्मूलन में महत्वकपूर्ण भूमिका निभाई। इस वेबिनार के प्रश्नोत्तर सत्र में विभिन्न सवालों का जवाब देते हुए डॉ. तिवारी ने बताया कि देश भर के वैज्ञानिक कोविड-19 वैक्सीन बनाने की दिशा में प्रयत्नाशील हैं। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि यह वैक्सीनन अभी तक क्यों नहीं तैयार हो पाई। गलगोटिया कॉलेज के डॉयरेक्टर डॉ. बृजेश सिंह ने आयोजकों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही यह आश्वासन भी दिया कि छात्रों, शिक्षकों, रिसर्च स्कॉलरों के अलावा समाज के लिए लाभदायक इस तरह के वेबिनार का आयोजन होता रहेगा। वेबिनार में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी दिए गये।






