आई बिजनेस इंस्टीट्यू के दीक्षांत समारोह में फिल्म अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित

Film actor Gulshan Grover encouraged the students at the convocation ceremony of I Business Institute.

ग्रेटर नोएडा, 22 अगस्त । I Business Institute में PGDM बैच 2024-2026 के विद्यार्थियों के लिए ‘दीक्षांत: 2026 – The Convocation Ceremony’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वन के साथ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध अभिनेता एवं फिल्म निर्माता गुलशन ग्रोवर रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखते रहने, चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करने और अपने करियर में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि किसी भी मुकाम पर पहुंचने के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है। उन्होंने अपनी सफलता की कहानी दिखायी और अपने पिता के प्रेरक शब्दों को साझा किया।

Film actor Gulshan Grover encouraged the students at the convocation ceremony of I Business Institute.

समारोह में विशिष्ट राष्ट्रीय अतिथि के रूप में प्रो. (डॉ.) शरद कुमार यादव, कुलपति, आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, सदस्य, नेशनल मेडिकल कमीशन तथा नेशनल एडवाइजरी कमेटी, मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट, भारत सरकार उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया।

Film actor Gulshan Grover encouraged the students at the convocation ceremony of I Business Institute.

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में हर्ष बट्टा, चेयरमैन, MABA Agro, लोकेश मेहरा, डायरेक्टर, American Chamber of Commerce, MMH बेग, पार्टनर एवं प्रिंसिपल कंसल्टेंट, The Matrix Bridge Talent Strategy & Advisory, अंजलि सचदेवा, वाइस प्रेसिडेंट-ह्यूमन रिसोर्सेज, Clove Dental तथा संगीता श्रीवास्तव, डिजिटल इंजीनियरिंग HR हेड, Computacenter ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। दीक्षांत समारोह में PGDM बैच 2024-2026 के विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षणिक यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव को पूरा किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पेशेवर जीवन की नई चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया गया।

Film actor Gulshan Grover encouraged the students at the convocation ceremony of I Business Institute.

I Business Institute के मैनेजिंग डायरेक्टर सुजीत राय कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें सक्षम, जिम्मेदार और दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता के रूप में तैयार करना है। ‘दीक्षांत: 2026’ ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया तथा उन्हें अपने पेशेवर जीवन में सफलता के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

Spread the love