-रेलवे स्टेशन पर यात्री व बच्चे फन जोन का उठा सकेंगे लुफ्त
नई दिल्ली। भारतीय रेल में सफर के दौरान रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद जब पता चलता है कि ट्रेन 1 घंटे, 1 घंटे लेट है तो यात्रियों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। यात्री इंतजार करते-करते यात्री परेशान हो जाते हैं। एक बार बड़े लोग तो अपनी समझ के हिसाब से इस इंतजार को सह लेते हैं, लेकिन उनके साथ सफर करने वाले बच्चों के लिए ये इंतजार काफी बोरिंग हो जाता है, लेकिन अब बच्चों को बोर होने कि बिल्कुल भी जरूरत नहीं है क्योंकि भारतीय रेलवे की तरफ से स्टेशनों पर बच्चों के लिए फन जोन शुरू किया जा रहा है। इसकी शुरूआत आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम रेलवे स्टेशन से हो गई है। इस गेमिंग जोन में खास बात यह है कि यह बच्चों के साथ-साथ बड़ों के लिए भी कुछ एक्टिविटिज इसमें शामिल है। गेमिंग जोन में बच्चों के लिए डोरेमौन, बॉस्केट बॉल, हिट माऊस के अलावा कई सारी गेम खेलने का मौका मिलेगा। ये गेम मात्र 50 रूपये में आप खेल सकते हैं। इस गेम को खेलने के लिए प्रत्येक दिन खेला जा सकता है। खास बात यहै कि ये गेम जोन सुबह 8 बजे से लेकर 11 बजे तक खोला जाएगा। यानी 11 बजे के बाद ये गेम जोन अपको खुला हुआ नहीं मिलेगा। इस गेम जोन में सभी गेम के लिए 50-50 रूपये देने होंगे। भारतीय रेल द्वारा विशाखापट्टनम स्टेशन पर मनोरंजन हेतु फ़न ज़ोन शुरू किया गया है जिसमें बच्चे वीडियो गेम आदि खेल सकते हैं।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…