रबूपुरा। रविवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते दिल्ली से आगरा घूमने जा रहे परिवार की कार में एक तेज गति दूध के टैंकर ने टक्कर मार दी। जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा उसमें सवार दो बच्चों समेत 6 लोग घायल हो गये। मौके पर पहंुची पुलिस व सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को जेवर के निजी अस्तपाल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर व कार को कब्जे में लेकर मार्ग पर यातायात सुचारू कराया। पुलिस अनुसार दिल्ली की भगतसिंह कालौनी निवासी बीनू यादव अपनी पत्नी प्रीति, साली काजल, बहन निक्की, पुत्री छवि व पुत्र शिव के साथ रविवार को आगरा घूमने जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार जीरो पांइट से 26 किमी0 की दूरी पर गांव फलैदा के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे तेज गति दूध के टैंकर ने कार में टक्कर मार दी। जिससे सभी कार सवार घायल हो गये। घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान प्रीति यादव की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…