रबूपुरा। रविवार को भाजपा संगठन के मंड़ल अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अधिकारियों के नेतृत्व में समस्त प्रक्रिया शांति पूर्ण रूप से पूरी कर ली गई। जिला चुनाव अधिकारी प्रशांत सिंह अटल, मंड़ल चुनाव अधिकारी अजय दादू एवं सह चुनाव अधिकारी चंद्रवीर नागर की मौजूगी में अध्यक्ष पद के लिए राजू शर्मा, श्रीराम रावत, मनीराम शर्मा, सुनील भोयरा, बबली चैधरी, राकेश मीणा, योगेन्द्र जादौन, भोलू शर्मा, नरेश त्यागी कुल 9 लोगों ने आवेदन किया तथा कोई पर्चा वापिस नहीं लिया गया। इसी के साथ मंड़ल समिति के लिए कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक प्रक्रिया पूर्ण के बाद चुनाव समिति ने फैंसला सुरक्षित रख लिया है तथा आगामी 20 अक्टूबर को मंड़ल अध्यक्ष पद की घोषणा की जायेगी। इस मौके पर श्यौदान सिंह, टूकीराम त्यागी, पुष्पेन्द्र चैधरी, जसवंत मीणा, विकास राना, रविन्द्र भाटी, बंटी सिंह, धमेन्द्र आदि सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नन्हे हाथों में तिरंगा और वीर सैनिकों का सम्मान बना यात्रा का विशेष आकर्षण ग्रेटर…
ग्रेटर नोएडा। विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (वीएसआईईटी) ने विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख शिक्षा,…
90 करोड़ रुपये की अत्याधुनिक चिकित्सा मशीनें और 70 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन…
29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम में जुटेगा गुर्जर समाज, तैयारियों को लेकर ग्रेटर नोएडा में…
ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रचिंतना की 36वीं गोष्ठी का आयोजन कैलाश इंस्टीटूट ऑफ़ नर्सिंग, नॉलेज पार्क 3,…
ग्रेटर नोएडा। केसीसी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल एंड हायर एजुकेशन, ग्रेटर नोएडा में 5वें दीक्षांत समारोह…