-उपसभापति राज्यसभा ने जीबीयू में मानसिक स्वास्थ्य दिवस का किया उदघाटन
ग्रेटर नोएडा। विश्व मानसिक स्वास्थय दिवस के उपलक्ष में डिपार्टमेंट ऑफ साइकोलॉजी एंड मेंटल हेल्थ, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, इंडिया एक्सीलेंस फोरम एवं पॉवर विदिन के तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके मुख्य अतिथि उपसभापति, राज्यसभा, भारत सरकार हरिवंश नारायण सिंह, निर्देशक गवर्मेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, ब्रिगेडियर डॉक्टर राकेश गुप्ता, कुलसचिव बच्चू सिंह, अधिष्ठाता, स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीस एंड सोशल सांईस, डॉक्टर नीती राणा, प्रोफेसर वंदना पांडेय, विभागाध्क्ष डॉक्टर आनन्द प्रताप सिंह, विभिन्न अधिष्ठतागण, विभागाध्यक्ष,ग्रेटर नोएडा स्थित विभिन्न स्कूलों जैसे सावित्री बाई फुल्हे बालिका इंटर कॉलेज, महामाया बालिका इंटर कॉलेज, पंचशील बालक इंटर कॉलेज के छात्र व छात्राओं की उपस्थित में किया गया। मुख्य अतिथि ने सुसाइड प्रिवेंशन के लिए भारतीय मूल्यों को जीवित रखने पर ज़ोर दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं ने आत्महत्या के रोकथाम के लिए अपने अपने विचार व्यक्त किए एवं इस बात का आवाहन किया कि मनोवैज्ञानिक एवं मनोचिकित्सक इस कार्य में अपना कदम आगे बढ़ाते हुए अमूल्य योगदान दे जिससे समाज से आत्महत्या जैसे सामाजिक बुराई को दूर किया जा सके।
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…