गौतम बुद्ध विश्वविद्यलय के छात्र व छात्राओं को फैलोशिप की घोषणा
ग्रेटर नोएडा। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में डिपार्टमेंट ऑफ साइकोलॉजी एंड मेंटल हेल्थ, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित, एक दिवसीय कार्यक्रम में इंडिया एक्सीलेंस फोरम द्वारा विभाग के छात्र व छात्राओं – अतुल, यशस्वनी, आलिया, अंकिता, श्रेया, लक्षिका, रिचा, रोहन, प्रतीक को मुख्य अतिथि उपसभापति, राज्यसभा, भारत सरकार हरिवंश नारायण सिंह निर्देशक गवर्मेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, ब्रिगेडियर डॉक्टर राकेश गुप्ता, कुलसचिव बच्चू सिंह, अधिष्ठाता , स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीस एंड सोशल सांईस, डॉक्टर नीती राणा, प्रोफेसर वंदना पांडेय, विभागाध्क्ष डॉक्टर आनन्द प्रताप सिंह, विभिन्न अधिष्ठतागण, विभागाध्यक्ष की उपस्थित में फैलोशिप दी गई। विभागाध्यक्ष डॉ आंनद प्रताप सिंह ने बताया कि इस फीलोशिप के तहत छात्र व छात्राएं, जरूरतमदों को व्यावहारिक परामर्शदाता के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे तथा जागरूकता फैलाएंगे। इंडिया एक्सीलेंस फोरम ने डिपार्टमेंट ऑफ साइकोलॉजी एंड मेंटल हेल्थ के नौ मेधावी छात्र व छात्राओं का चयन किया, जिन्हें फेलोशिप देने की घोषणा माननीय कुलसचिव गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय एवं इंडिया एक्सीलेंस फोरम के प्रेसिडेंट प्रोबीर रॉय, पॉवर विदिन के फाउंडर अमित पवार एवं विशाल गोयल द्वारा की गई।
-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…
ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…
माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…
-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…
ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…
खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…