" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

जीबीयू में नाट्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम से मनोचिकित्सा की दी प्रस्तुति

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

 

ग्रेटर नोएडा। जीबीयू में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम में छात्र व छात्राओं द्वारा नाट्य मंचन, नृत्य कला, फिल्म प्रस्तुति, पैनल डिस्कशन इत्यादि प्रस्तुत किया तथा यह संदेश दिया कि बहुत सी सामाजिक बुराइयों के निदान हेतु वैकल्पिक व्यवस्था, मनोवैज्ञानिक व चिकित्सकों द्वारा संभव है। डिपार्टमेंट ऑफ साइकोलॉजी एण्ड मेंटल हेल्थ के छात्र छात्राओं ने नाट्य मंचन द्वारा यह बताया गया, कि कोई व्यक्ति यदि अवसाद व निराशा के प्रभाव में हो और अपने जीवन से विरक्त हो गया हो, तो ऐसे लोगों चिकित्सकों व मनोवैज्ञानिकों द्वारा उचित लाभ प्राप्त हो सकता है व उनके जीवन को अर्थपूर्ण बनाया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त डिपार्टमेंट ऑफ साइकोलॉजी एंड मेंटल हेल्थ, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र व छात्राओं द्वारा दो नृत्य कलाओं का प्रदर्शन किया गया, जिसमें प्रथम नृत्य कला की प्रस्तुति – रिचा, पलक, वत्सला, शिल्पी, आलिया, पूजा, एकता, अंकिता, कोमल द्वारा की गई, जिसमें नवदुर्गा के नौ रूपों से जीवन की नौ सकारात्मक क्षमताओं को दर्शाया गया है। दूसरी नृत्य कला प्रस्तुति- प्रिंसी,निशिता, रूद्राणी, ज्योति, जीवन द्वारा की गई, जिसमें यह संदेश दिया गया है कि जीवन के लिए विभिन्न नकारात्मक विचारों को अपनी सकारात्मक पहल से जीता जा सकता है। कार्यक्रम में दिल्ली यूनवर्सिटी के छात्र व छात्राओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जैसे शारन्या नायर ने हिन्दुस्तानी क्लासिकल नृत्य प्रस्तुत किया तथा ध्वनिक कि ओर से संगीत प्रदर्शन किया गया।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 hours ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

2 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

4 days ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

4 days ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>