" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

शारदा विवि में पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए शिक्षक व छात्रों ने किया हवन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

 

ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए हवन का आयोजन किया गया। सभी संकायों के लिए अलग अलग सत्र में गायत्री हवन संपन्न हुआ। हरिद्वार के गायत्री परिवार के सहयोग से प्रत्येक वर्ष शारदा ग्रुप के सभी प्रतिष्ठानों में सत्र के आरम्भ में यह हवन आयोजित किया जाता है।  इस हवन में इंजीनियरिंग, मेडिकल, डेंटल, आर्किटेक्चर सहित सभी स्कूलों के छात्र तथा शिक्षक शामिल हुए। विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विदेशी विद्यार्थी भी काफी तादात में हवन में शामिल हुए। शारदा विश्वविधालय के चांसलर पी. के. गुप्ता, प्रो चांसलर वाई. के. गुप्ता सहित प्रबंधन के अन्य सदस्य भी शामिल हुए। रजिस्ट्रार अशोक कुमार सिंह, डीन तथा सभी विभागाध्यक्षों ने भी हवन में भाग लिया। उपस्थित छात्रों को गायत्री परिवार के सदस्यों ने सम्बोधित किया तथा हवन के मह्त्व को समझाया। चांसलर पी.के. गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए हवन सबसे सही माध्यम है। इसके धुएं से वातावरण शुद्ध होता है। वायु प्रदूषण को कम करने के लिए भारत देश में विद्वान लोग यज्ञ किया करते थे और तब हमारे देश में कई तरह के रोग नहीं होते थे। शारदा समूह के ट्रस्टी सीमा गुप्ता तथा भावना गुप्ता ने भी हवन में भाग लेकर छात्रों को प्रेरित किया। हवन के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

5 hours ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

2 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

4 days ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

4 days ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>