" data-ad-slot="">

अलंकरण एवं पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे अर्जुन भाटी व एसपी देहात

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। ओमेगा-2 स्थित ग्रेटर वैली स्कूल में शनिवार को सीनियर वर्ग के छात्रों के लिए अलंकरण एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यतिथि कुमार रणविजय सिंह एसपी ग्रामीण तथा विश्व जूनियर गोल्फ चैंपियन अर्जुन भाटी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

ग्रेटर नोएडा। एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह जूनियर गोल्फ विश्व चैम्पियन अर्जुन भाटी को स्मृति चिन्ह देते हुए।

इस अवसर पर छात्रों ने स्वागत गीत तथा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विद्यालय के चारों सदनों- एमरेल्ड, गार्नेट, सफायर और टॉपेज आदि के हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन तथा प्रीफैक्ट्स आदि के सदस्यों का चुनाव किया गया। हेडब्याय का खिताब हर्ष नागर, हैडगर्ल का खिताब अविका सिंह को दिया गया। इस अवसर मुख्यातिथि ने सभी सदनों के छात्रों को सैशे व वैजेज पहनाकर सम्मानित किया। इसी अवसर पर कक्षा 6-12 के छात्रों को शिक्षा, कला एवं साहित्य के क्षेत्र में उनकी विभिन्न उपलब्धियों के लिए स्मृति चिह्न व प्रशस्तिपत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अनामिका सूद ने सभी नवनियुक्त विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों व सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि मुझे आप सभी पर गर्व है। आप सभी हमेशा इसी प्रकार जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़े तथा अपने अभिभावकों, विद्यालय व राष्ट्र की गरिमा को बनाए रखें। प्रधानाचार्या ने छात्रों को हमेशा समय का सदुपयोग करने तथा जीवन की हर चुनौतियों का डटकर मुकाबला करने की भी प्रेरणा दी। इसके साथ ही मुख्यातिथि ने भी सभी नियुक्त छात्रों को उनका कार्यभार देते हुए कहा कि मैं आशा करता हूं कि आप सभी अपने-अपने कर्तव्यों और उत्तरदायित्वों का पालन पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करेंगे तथा अपने अभिभावकों तथा विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>