ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे स्थित गौड़ यमुना सिटी के 16 पार्कव्यू में सोमवार को पहले परिवार को उनका घर हैण्डओवर किया गया । फ़्लैट के ओनर संतोष कुमार अपनी पत्नी सहित फ़्लैट की चाभी पाकर काफी खुश थे।
यमुना एक्सप्रेसवे में पहली बार किसी भी प्रोजेक्ट में घर हैण्डओवर किया गया है। क्षेत्र में पहले के मुक़ाबले विकास में तेजी आई है जिसमें जेवर एअरपोर्ट प्रमुख है। एअरपोर्ट के उद्घोषणा के बाद ही क्षेत्र में कई विकास की संभावनाएं बढ़ी है | इसके साथ ही वहां कारोबार की संख्या में भी वृद्धि आई है जिसमें वेयरहाउस, फ़ूड पार्क, कई मल्टीनेशनल कंपनियों के आने की वजह से क्षेत्र में घरों की मांग भी बढ़ गई है। इसके बाद से ही क्षेत्र में कई अन्य परियोजनाएं लांच हुए हैं। जिसमें इन्वेस्टमेंट के उद्देश्य से कई लोगों का आकर्षण बढ़ा है । गौड़ यमुना सिटी कुल 250 एकड़ में बनाया जा रहा है जो जेवर एअरपोर्ट के पास ही स्थित है। इसके अलावा टाउनशिप में श्री कृष्णा भगवान की 108 फिट ऊँची मूरत का निर्माण कार्य भी चल रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे अब लोगों की पहली पसंद बनते नजर आ रहा है। खासकर क्षेत्र में पहले रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में डिलीवरी की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब यमुना सिटी में आम जन-जीवन भी नजर आएगा। इस मौके पर गौड़ ग्रुप के एमडी मनोज गौड़ ने बताया की जेवर एअरपोर्ट के बाद से यमुना एक्सप्रेसवे में रियल एस्टेट सेक्टर में काफी बूस्ट मिला है ।हमारे लिए यह बड़ी कामयाबी और ख़ुशी की बात है कि हमने अपने इंटीग्रेटेड टाउनशिप गौड़ यमुना सिटी में 16 पार्कव्यू में फ्लैट हैण्डओवर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हमें उम्मीद है की जल्द ही क्षेत्र में घरों की मांग की संख्या में तेजी आएगी।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…