" data-ad-slot="">

दबंग दिल्ली और बंगाल वॉरियर्स के बीच हुआ जबरजस्त मुकाबला

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

–कबड्डी मुकाबले में दिल्ली दूसरे और बंगाल तीसरे स्थान पर पहुंची

नई दिल्ली। चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेला गया दबंग दिल्ली और बंगाल वॉरियर्स के बीच दूसरा मैच 30-30 से टाई हो गया। बंगाल की तरफ़ के परपंजन ने सबसे ज़्यादा 10 रेड प्वाइंट्स (सुपर रेड) हासिल किए तो जीवा कुमार ने 4 टैकल प्वाइंट्स प्राप्त किए। उधर दिल्ली के लिए नवीन कुमार ने 11 अंक (सुपर रेड), चंद्रन रंजीत ने 6 रेड प्वाइंट्स और दिल्ली के कप्तान जोगिंदर नरवाल को 4 टैकल प्वाइंट्स मिले। जोगिंदर के नाम अब वीवो प्रो कबड्डी में 10 सुपर टैकल हो गए हैं। हालांकि मैच की शुरुआत बंगाल ने बढ़त के साथ की थी, जब मनींदर सिंह ने पहली ही रेड में 1 अंक हासिल कर लिया था। लेकिन दिल्ली ने धमाकेदार अंदाज़ में अपनी पहली रेड की, जब चंद्रन रंजीत ने सुपर रेड करते हुए एक साथ 3 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया।

 दिल्ली ने इस धमाके को जारी रखते हुए तीसरे मिनट में बंगाल को ऑलआउट कर दिया और 9-4 से आगे हो गए। बंगाल ने मैच में वापसी करने की कोशिश तो पूरी की लेकिन हाफ़ टाइम तक दिल्ली 18-11 से आगे रही। पहला हाफ़ कप्तान जोगिंदर, नवीन और चंद्रन रंजीत के नाम रहा। दूसरे हाफ़ को मोहम्मद नबी बख़्श की रेडिंग और जीवा कुमार के शानदार डिफ़ेंस ने रोमांचक बना दिया था, जीवा ने नवीन कुमार को सुपर टैकल करते हुए मैच में बंगाल को बनाए रखा। इस दौरान चंद्रन रंजीत ने वीवो प्रो कबड्डी में अपना 250 रेड प्वाइंट्स भी पूरा कर लिया था, लेकिन अब बंगाल इस मैच में पूरी तरह लौट आया था और 31वें मिनट में स्कोर 22-24 हो गया था। दिल्ली का बस एक ही खिलाड़ी अब कोर्ट पर था और जैसे ही नवीन कुमार को रींकू नरवाल ने टैकल किया दबंग दिल्ली ऑलआउट हो गई थी और स्कोर 25-25 से बराबर हो चुका था। अब बस 6 मिनट का खेल बचा था और यहां के परपंजन ने मैच की सबसे निर्णायक रेड करते हुए रविंदर पहल और सैयद गफ़ारी को अपना शिकार बनाया साथ ही बोनस अंक भी ले गए यानी अब बंगाल 28-25 से मैच में आगे हो गया था। आख़िरी 3 मिनटों का खेल बाक़ी था और इस दौरान जहां नवीन कुमार ने वीवो प्रो कबड्डी में अपना 250वां प्वाइंट हासिल किया तो के परपंजन ने सुपर-10 लगाते हुए बंगाल को वीवो प्रो कबड्डी में पिछले पांच मैचों के बाद दिल्ली पर जीत दिलाने के क़रीब ले आए थे। लेकिन नवीन कुमार ने एक और टच प्वाइंट लेते हुए इस मुक़ाबले को और भी रोमांचक बना दिया था, ढाई मिनट का समय बचा था और दोनों टीमों के बीच का अंतर सिर्फ़ एक अंक रह गया था। के परपंजन ने डू और डाई रेड में दिल्ली के सैयद ग़फारी का शिकार करते हुए स्कोर 31-29 कर दिया था। लेकिन आख़िरी लम्हों में दिल्ली ने संयम बरक़रार रखा और मैच टाई करा लिया, इस तरह से पिछले 6 मैचों में बंगाल से न हारने का रिकॉर्ड दिल्ली का क़ायम रहा। टाई के बाद दबंग दिल्ली अब 29 अंकों के साथ दूसरे पायदान पहुंच गई है जबकि 28 अंकों के साथ बंगाल वॉरियर्स उनसे ठीक पीछे तीसरे स्थान पर आ गए हैं। वीवो प्रो कबड्डी में रविवार यानी 18 अगस्त को चेन्नई लेग के दूसरे दिन भी दो मुक़ाबले खेले जाएंगे, पहले मुक़ाबले में हरियाणा स्टीलर्स का सामना तेलुगू टाइटन्स से होगा जबकि दूसरे मैच में मेज़बान तमिल थलाइवाज़ को पुनेरी पलटन चुनौती देती नज़र आएगी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>