" data-ad-slot="">

एचआर कान्क्लेव में अद्यतन तकनीकी की उपयोगिता पर हुई चर्चा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा।  जीएल बजाज इन्स्टीट्यूट आफ मैनेजमेण्ट एण्ड रिसर्च में ‘‘एच आर आर्किटेक्चरः गोइंग बियाण्ड द बाउण्डरीज’’ विषय पर तृतीय एचआर कान्क्लेव का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. अजय कुमार ने इस समारोह का उद्घाटन कारपोरेट जगत के विशिष्ट अतिथियों के साथ दीप प्रज्जवलित करके किया।

उद्योग जगत के डॉ. दीपक सिंह, निदेशक-एचआर, केपीएमजी (मुख्य अतिथि), दीपक भरारा, सीएचआरओ, लान्को इन्फोटेक आदि की उपस्थिति के साथ इस कान्क्लेव का उद्घाटन हुआ। इस एच आर कान्क्लेव की पैनल चर्चा में एचआर की जानी-मानी हस्तियों जैसे राजीव श्रीवास्तव, सीएचआरओ, डीआईएमटीएस लि., डॉ. मनिन्दर सिंह खालसा, सीनियर कंसल्टेंट, थ्रीफिस कन्सल्टिंग इण्डिया, वी.बी. लाल, एडवाइजर, एच आर एण्ड आईआर, हेलिआस फोटोवाल्टइक, विप्लव कुमार सिंह, ग्रुप मैनेजर एचआर, एचसीएल टेक्नालाजीज लि., कलोल चक्रवर्ती, हेड ग्रुप कारपोरेट-एचआर, गुजरात फ्लोरो केमिकल्स लिमिटेड, पूनम शर्मा, चीफ जनरल मैनेजर-एचआर, कृभको,  शीतल शर्मा, सीनियर मैनेजर, बैंक आफ बड़ौदा, रूना मित्रा, फाउण्डर एण्ड डायरेक्टर, पीपल टेलेण्ट इण्टरनेशनल, इन्द्रानी नाथ, असिण्टेण्ट मैनेजर-एचआर, टेक्निप एफएमसी, हिमांशु वर्मा, असिस्टेण्ट मैनेजर, केपीएमजी, अभिलाष महापात्रा, प्रोजेक्ट मैनेजर, एफआईसीसीआई, सामसंग ज्वाइण्ट प्रोजेक्ट, एफआईसीसीआई आदि ने भाग लिया। चर्चा में शामिल सभी संभ्रान्त जनों ने मानव संसाधन एवं जन प्रबन्धन के वर्तमान मामलों से सम्बन्धित विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्य अतिथि डॉ. दीपक कुमार सिंह ने उनकी कम्पनी केपीएमजी में चल रही एचआर प्रेक्टिसेस के विषय में विस्तार से चर्चा किया, एवं उनके साथ कार्यरत जीएल बजाज के पूर्व छात्र हिमांशु वर्मा की सराहना भी की।  संस्थान के निदेशक डॉ. अजय कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनकी उपस्थिति हेतु उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एचआर बिजनेस प्रमुख एवं प्रबन्धक अब व्यावसायिक संगठनों को परिवर्तित करने हेतु अपनी भूमिकाओं को व्यावसायिकता से हटकर, पुनः मजबूत कर रहे है। मानव संसाधन (एचआर) की सीमाएं जैसे-जैसे बहुत तेजी से बढ़ रही हैं वैसे-वैसे मानव संसाधन व्यवसाय का प्रबन्धन और संचालन चुस्त, सुदृढ़ एवं डिजिटल के उपयोग के साथ हो रहा है। डॉ. अजय कुमार ने साझा किया कि एचआर कान्क्लेव-2019 की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, इस कार्यक्रम ने विभिन्न समकालीन मानव संसाधन के प्रेक्टिसेस की चर्चा हेतु कारपोरेट जगत की सुप्रसिद्ध संगठनों के प्रतिनिधियों एवं प्रबन्धन आकांक्षी जनों को सामूहिक मंच प्रदान किया है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

22 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>