" data-ad-slot="">

ओरियेन्टेशन में विद्यार्थियों को शैक्षणिक कार्यक्रम से कराया गया रुबरु

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। एक्यूरेट इन्स्टीट्यूट के बीटेक, एमसीए एवं पॉलीटेक्निक प्रथम वर्ष में नवआगंतुक विद्यार्थियों के लिये दो दिवसीय ओरियेन्टेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) राम लाल, कम्प्यूटर सर्विस सेन्टर, आईआईटी, दिल्ली व गेस्ट्स ऑफ आनर डॉ. राजीव त्रिपाठी, इलेक्ट्रानिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इंन्जी., एनआईटी, दिल्ली,  योगेश शर्मा, प्रोजेक्ट हेड, आईबीएम इंडिया, अजय वाष्णेय, एक्युक्यूटिव प्रोग्राम मैनेजर, केपजैमिनी, नवनीत वैभव, पार्टनर खेतान कम्पनी लिमिटेड, का इन्स्टीट्यूट की अध्यक्षा पूनम शर्मा  ने सभी को बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर इन्स्टीट्यूट की अध्यक्षा पूनम शर्मा ने नव आगन्तुक छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए अपने भविष्य के प्रति सचेत रहना व पूरी लगन एवं निष्ठा से अध्ययनरत रहने पर बल दिया। यही नहीं टेक्नोलॉजी से जुड़े हुए कुछ बारीक बिन्दुओं पर भी प्रकाश डाला, जिससे भविष्य में सभी छात्र व छात्राएं लाभान्वित हो सकें। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों नें उपस्थिति सभी विद्यार्थियों को अपने अनुभवों से इंन्जीनियरिंग व तकनीकी के क्षेत्र से जुड़ी हुई बारीकियों पर बल देते हुए विभिन्न प्रकार की डिजिटल उपलब्धियों व तकनीकी में कम्प्यूटर के उपयोग की जानकारी दी और बताया कि तकनीकी के उपयोग से खगोलीय व अन्य क्षेत्रों में शोध करने में सफलता प्राप्त कर हो रही है। डायरेक्टर डॉ. ऋषि अस्थाना ने बताया कि इन्जीनियरिंग एण्ड टैक्नोलॉजी विद्यार्थियों को उनके कैरियर में अहम भूमिका की तरह कार्य करती है। इस सफलता को प्राप्त करने के लिये विद्यार्थियों को अपनी उपस्थिति व लगन के साथ पढ़ाई पर पूर्णरूप से एकाग्रचित होने की जरूरत है तभी विद्यार्थी कोर्स पूर्ण करने के बाद अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है। डीन ऐकेडमिक्स डॉ. ए.के. श्रीवास्तव ने सभी नवआगुन्तक विद्यार्थियों को इन्जीनियरिंग से जुडी हुई प्रैक्टिकल एप्रोचेज के द्वारा ज्ञानवर्धन किया जिससे ये सभी विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के बाद प्रयोग कर सकें और अपने कैरियर को आसानी से प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम के समापन पर संस्थान के डायरेक्टर डॉ. ऋषि अस्थाना ने सभी आगुन्तक महानुभावों को धन्यवाद दिया और अपना बहुमूल्य समय देकर इन्स्टीट्यूट में आये हुयें नव आगुन्तक विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धन के लिये आभार व्यक्त किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>