-कश्मीर में 17 टेलीफोन एक्सचेंज पर लैंडलाइन सेवा भी दोबारा शुरु
-सुरक्षा बलों की पूरी स्थिति कड़ी नजर
जम्मू(एजेन्सी)। सत्तर साल से जम्मू-कश्मीर में नासूर बने अनुच्छेद 370 व 35 ए समाप्त होने के बाद घाटी में संचार सेवा बंद कर दिया था, ताकि कोई बड़ी घटना न हो सके। प्रतिबंधों को आसान बनाने के लिए पहला कदम उठाते हुए राज्य प्रशासन ने कुछ जिलों में 2जी इंटरनेट सेवा बहाल कर दी है।
शनिवार को जम्मू, रियासी, सांबा, कठुआ और उधमपुर जिलों में 2 जी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं वापस शुरु कर दी गईं। संचार व्यवस्था पर रोक के पीछे एक वजह घाटी में आतंकी गतिविधियों के दौरान मोबाइल कनेक्टिविटी का इस्तेमाल है जो इस परिस्थिति में खतरनाक साबित हो सकता है। इसके अलावा अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार कश्मीर में 17 टेलीफोन एक्सचेंज पर लैंडलाइन सेवा भी दोबारा शुरु कर दी गई है। सरकार ने जम्मू और कश्मीर में सिलसिलेवार तरीके से प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है। प्रतिबंधों को अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने के मद्देनजर रखा गया था जिससे जम्मू और कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त हो गया है। एएनआई ने जम्मू और कश्मीर के मुख्य सचिव, बीवीआर सुब्रह्मण्यम के हवाले से कहा कि एक व्यवस्थित तरीके से प्रतिबंध को क्षेत्र से हटा लिया जाएगा। अगले कुछ दिनों में प्रतिबंधों में और ज्यादा ढील दी जाएगी। घाटी में स्कूलों को एक बार फिर सोमवार से खोल दिया जाएगा और सरकारी कार्यालयों ने भी काम करना शुरू कर दिया है। सरकारी इनपुट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 22 में से 12 जिले सामान्य रूप से जबकि 5 जिलों में कुछ सीमित प्रतिबंधों के साथ काम किया जा रहा है। पीटीआई के अनुसार, घाटी में स्थिति की निगरानी की जा रही है और सुरक्षाबलों को हटाने का निर्णय जमीनी स्थिति पर निर्भर करेगा।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…