" data-ad-slot="">

आईटीएस इन्जीनियरिंग कॉलेज में इंटरनेट ऑफ थिंग्स पर प्रौद्योगिकी उद्यमिता विकास कार्यक्रम

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-कार्यक्रम का लक्ष्य छात्रों को कौशल के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में जागरूक करना

ग्रेटर नोएडा, 26 दिसम्बर। आईटीएस इन्जीनियरिंग कॉलेज में 26 दिसम्बर से 3 फरवरी तक इन्टरनेट ऑफ थिंग्स पर 35 दिनों का प्रौद्योगिकी उद्यमिता विकास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पूरी तरह से डीएसटी-एनआईएनएटी द्वारा प्रायोजित है। यह कार्यक्रम इन्टरनेट ऑफ थिंग्स पर नवीनतम तकनीक पर आधारित उदयमिता की आवश्यकता ओर महत्व के बारे में जागरुकता पैदा करता है। इसमें मुख्य अतिथि डा. एस.पी. मिश्रा, आईटीएस ग्रुप के सलाहकार और डा. गगनदीप अरोडा, डीन अकैडमिक ने सरस्वती वंदना के साथ द्वीप प्रज्वल्लित कर किया। इस कार्यक्रम का लक्ष्य छात्रों को कौशल के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में जागरूक करना था, जहां वे स्वयं को उद्यमी के रूप में स्थापित कर सके और दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर प्रदान कर सके। डा. मिश्रा, ने सत्र  का शुरूआत करते हुए इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत संचालित और ज्ञान आधारित औद्योगों का उछाल देख रहा है, चाहे वो परम्परागत व्यवसाय या किसी अन्य आधुनिक व्यापार का क्षेत्र हो, चाहे नये औद्योगों या स्टार्टअप की संख्या में अचानक बढ़ोतरी ने देश को आश्चर्यचकित कर लिया हो। उन्होंने यह भी समझाया कि इस प्रकार के व्यवसाय में प्रौद्योगिकी और नवाचार एक प्रमुख भूमिका निभा रहें है। डॉ. गगनदीप अरोडा ने उद्यमिता की आवश्यकता को समझाया और हाल के दिनों में उद्यशीलता प्रणाली कैसे विकसित हुई है के बारे में चर्चा की। उन्होंने स्नातक के बाद विभिन्न कैरियर विकल्पों के बारे में बात कि और छात्रों को उद्यमिता में शामिल होने से बढ़ते देश का अधिकतम लाभ लेने के लिए पेरित किया, उन्होंने विद्यार्थियों को चाहने वालों की बजाय नौकरी प्रदाता होने कि लिए प्रेरित किया। इसके बाद, छात्रों के साथ एक संक्षिप्त प्रश्नउत्तर सत्र आयोजित किया गया ताकि उद्यमिता के बारे में उनके विचार और धारणा के बारे में पता चल सके। उद्यमिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों का एक उद्यमीय और पेशेवर मानसिकता के साथ प्रशिक्षित करना है ताकि वे वित्तीय और विनिमय योजनाओं के बारे में छात्रों के बीच जागरुकता विकसित कर सकें।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>