-रामईश स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने अपनी कला और अभिनय का किया अद्भुत प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा,27 दिसम्बर। नॉलेज पार्क प्रथम स्थित रामईश इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में में संगीतमय नाटक ‘माई फेयर लेडी का मंचन किया गया जिससे देककर अभिभावकों ने खूब तारीफ की। स्कूल के वार्षिकोत्सव में नाटक के मंचन में अपने अभिनय और नृत्य के जरिए विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि शर्मेक्स निक्स संस्था अमेरिका के अध्यक्ष राजीव शर्मा, स्कूल के चेयरमैन डॉ. आरसी शर्मा, निदेशिका प्रतिभा शर्मा, सुदेश शर्मा और प्रधानचार्या शिखा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
आयरिश नाटक लेखक जॉर्ज बनार्ड शॉ के लिखे नाटक साइगमेलियोन से प्रेरित संगीतमय फिल्म माई फेयर लेडी का मंचन रामईश इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया। संगीतमय प्रस्तुति में एक साधारण लड़की के असाधारण बनने के कथानक को प्रस्तुत किया गया। जिसमें एलाइजा का किरदार सलोनी गुप्ता और प्रोफेसर हेनरी का किरदार शौर्यमान प्रकाश सहित अन्य विद्यार्थियों ने विभिन्न किरदारों को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन आर.सी. शर्मा ने वार्षिकोत्सव में शामिल बच्चे और उनके अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संस्थान में शिक्षा की गुणवत्ता को बच्चों को देश दुनिया में नाम रौशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत मे प्रधानाचार्या शिखा सिंह ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावकों का आभार प्रकट किया। उन्होंन बताया कि इस नाटक के मंचन के लिए स्कूल के बच्चों ने पूरी लगन और मेहनत से काम किया है जो विद्यालय के मंच पर देखने को मिला है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…