ग्रेटर नोएडा,27 दिसम्बर। भागवत कथा के षष्ठम दिवस पर ग्रैंड माँ प्रीस्कूल एंड डे केयर, सेक्टर पी 3 में वृन्दावन धाम से आए आचार्य राजेंद्र महाराज, संस्थापक, मुरली निकुंज द्वारा बताया गया कि जिस भाव से लोग भगवान को भजते हैं, उसी भाव से भगवान सभी की मनोकामना पूरी करते हैं। गोपियों के बीच महारास लीला हुई, जिसमें गोपियों ने अपने भाव एवं स्नेह प्रकट किया। गोपियों के ह्रदय का अभिमान दूर किया और भगवान का नाम मदन मोहन हुआ। उद्धव जी ने वृन्दावन में जा कर के गोपियों के साथ प्रेम वार्तालाप किया। गोपियों ने उद्धव जी को प्रेम का पाठ सिखाया बिना भक्ति के ज्ञान बांज बताया गया और आज बहुत धूम धाम से रुकमनी ब्याह का जश्न बनाया गया। शनिवार को कथा में सुदामा चरित्र वर्णन एवं हवन आयोजन प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा, तत्पश्चात भंडारा आयोजित किया जायेगा। कथा का आयोजन अनीता सिंगला प्राचार्य, ग्रैंड माँ प्री स्कूल, सेक्टर पी-3, ग्रेटर नोएड़ा द्वारा किया जा रहा है। ग्रेटर नोएड़ा, नोएड़ा, दिल्ली, जींद-हरियाणा,गुरुग्राम,जयपुर से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु कथा का लाभ उठा रहे हैं।आयोजन में पूर्वांचल सिल्वर सिटी-2 के कई गणमान्य व्यक्ति एवं शहर के प्रतिष्टित विधायालय एवं महाविधालय के संस्थापक, शिक्षक एवेम कर्मचारी भी मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…