ग्रेटर नोएडा, 28 दिसंबर । पूर्वी दिल्ली खेल परिसर दिलशाद गार्डेन में भारत स्पोर्ट्स मैनेजमेन्ट द्वारा बैडमिन्टन चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें रायन इण्टरनेशनल ग्रेटर नोएडा के बच्चों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में रायन इंटरनेशनल ग्रेटर नोएडा की टीम 5 स्वर्ण,7 रजत पदक और 6 कांस्य पदक हासिल कर ओवर ऑल चैम्पियन रही। स्वर्ण पदक पाने वालों में देवांश 6ए,महक 6सी स्वासी 6सी प्रिनेश 5 और आर्यन 6बी रही। रजत पदक हासिल करने वालों में मुस्कान 8सी शिवानी 8ई दिव्यांश 6ए तोसानी 4ई रिचा 6सी तुसार 11 और प्रियांशु 9डी शामिल थी। कांस्य पदक पाने वालों में नयना 3सी निराली 5ए पार्थ 2सी दिव्यांश 6ए आदित्य नारायण तिवारी 3बी और प्रियांशी 9डी शामिल थे। ओवर ऑल चैम्पियन ट्रॉफी अपने नाम करने पर स्कूल की प्रधानाचार्या सुधा सिंह ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आगे भी ऐसे प्रदर्शन करते रहें।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…