" data-ad-slot="">

जेपी पब्लिक स्कूल   विंटर कार्निवाल में बच्चों ने की खूब मस्ती

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-कार्निवाल में बच्चों ने ऊंट की सवारी कठपुतली एवं मैजिक शो का लिया आनन्द

ग्रेटर नोएडा,ग्रेटर नोएडा,28 दिसम्बर । जे पी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा के प्रांगण में शीतकालीन विंटर कार्निवाल ‌इंद्रधनुषी ’पं‌ख’ का आगाज़ विविध आयुवर्गों से संबंधित बहुरंगी कार्यक्रम के साथ हुआ। कार्यक्रम  पिछले साल की तुलना में अत्यधिक भव्यता पूर्ण तथा आकर्षक  रहा। पंख नाम को पूर्णत:  सार्थक करते हुए यह कार्यक्रम: लगभग दो हजार आगंतुक दर्शक, कलात्मकता  तथा रचनात्मकता का पुट लिए हुए रहा। लगभग 30 स्टॉल्स अभिनव प्रदर्शन के रंग में आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ऊंट की सवारी, कठपुतली शो, मैजिक शो, कैरीकेचर ,जगलर, पपेट शो  लंबे आदमी की आश्चर्यजनक गतिविधियां, विविध प्रांतों की कलाकृतियां, तथा  विभिन्न प्रकार के भोजन के स्टॉल्स लगे थे।

विद्यालय परिसर  स्कूल बैंड के सुर संगम कार्यक्रम के मधुर संगीत से गुंजायमान हो उठा।  जे पी एजुकेशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एम.पी.शर्मा के साथ जेपी एजुकेशन की डायरेक्टर मनिका गौर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसमें प्रेसिडेंट कमांडर एस. जे. सिंह तथा विद्यालय की प्राचार्या मीता भंडूला  ने सभी का उत्साह वर्धन किया। विद्यालय के नवोदित  प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने स्टॉल्स लगाकर अपनी रचनात्मकता के द्वारा लोगों का ध्यान आकर्षित किया। प्राचार्या मीता भंडूला ने कहा कि छात्र-छात्राओं में (एंटरप्रेन्योरशिप) उद्यम की प्रतिभा को जागृत करने के लिए हम हर वर्ष कार्निवाल का आयोजन करते हैं। इस प्रकार नए वर्ष की दस्तक देता हुआ हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम शीतकालीन आनंदोत्सव  विंटर कार्निवाल का समापन हुआ।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>