" data-ad-slot="">

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने जिम्स में नए भवन का किया लोकार्पण

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-संस्थान में ट्रामा सेन्टर, डायलिसिस, एनआरसी व डीआईईसी होगा स्थापित

ग्रेटर नोएडा,28 दिसम्बर। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ग्रेटर नोएडा का दौरा करने शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के साथ जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण के.के. गुप्ता के साथ राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान का निरीक्षण किया। सुरेश खन्ना व महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा के.के गुप्ता, ग्रेनो औद्योगिक विकास प्राधिकरण, प्रबंधक (परियोजना) श्रीपाल भाटी को निदेशक डॉ. (ब्रिगे.) राकेश गुप्ता ने जानकारी दी कि 1 मई 2019 को एमसीआई से अनुमति उपरान्त 1 अगस्त 2019 से 100 एमबीबीएस छात्र की पढाई शुरू हो चुकी है तथा नवम्बर में एमसीआई द्वारा प्रथम नवीनीकरण हेतु निरीक्षण हो चुका है। निदेशक ने यह भी बताया कि वर्तमान में संस्थान का एकेडमिक भवन, लाइब्रेरी व छात्रावास गौतमबुद्ध नगर से लीज पर लिए गये भवनों में चल रहे हैं। एमसीआई के मानक अनुसार संस्थान को शीघ्र ही अपने कॉलेज व अन्य भवनों की आवश्यकता होगी। किन्तु शासन से बजट स्वीकृत न होने के कारण भवनों के निर्माण हेतु अस्पताल के निकट चिन्हित 56 एकड भूमि पर संकट के बादल छाये हैं। साथ ही संकाय सदस्यों को एसजीपीजीआई लखनऊ के समान वेतन दिलाये जाने हेतु अनुरोध किया। विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से उक्त भूमि जिम्स को आवंटित कराये जाने का अनुरोध किया था, जिसके सम्बंध में  मुख्यमंत्री द्वारा प्राधिकरण को निर्देशित किया जा चुका है। इस दौरान सुरेश खन्ना ने प्रशासनिक भवन परिसर में वृक्षारोपड़ करने के उपरान्त संस्थान में नये बनाये गये 10 कमरों के प्राइवेट वार्ड का लोकार्पण किया। मंत्री ने अन्य वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों को फल वितरित किये एवं संस्थान के बारे में फीडबैक लिया। समस्त संकाय सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि डॉक्टर अपनी क्षमता से ज्यादा मेहनत करते हैं मगर उनकी मेहनत दिखती नहीं है। जो डॉक्टर जितना अनुभवी होता है उसके अनुभव के साथ-साथ उसका काम भी बड़ता जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि डाक्टर्स को मरीज के साथ सहानुभूति व  प्रेम से पेश आना चाहिये जिससे मरीज का मर्ज आधा हो जाता है। अन्त में जाते हुए उन्होंने कहा संस्थान के लिए भूमि, संकाय सदस्यों को केजीएमयू, लखनऊ के समान वेतन दिलावाया जायेगा तथा क्षेत्र की जनता की भलाई के लिए संस्थान में ट्रामा सेन्टर, डायलिसिस, एनआरसी व डीआईईसी भी स्थापित कराये जाने का आश्वासन दिया।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>