" data-ad-slot="">

आईटीएस इन्जीनियरिंग कॉलेज में आदर्श संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन का आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,14 फरवरी। आईटीएस इन्जीनियरिंग कॉलेज में दो द्विवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशन (एमयूएन) के सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. संजय पासवान पूर्व केन्द्रीय मंत्री, सह सदस्य बिहार विधान परिषद के द्वारा किया गया। डॉ. पासवान ने कहा कि आप एक ऐसी जीवन-परिवर्तनकारी यात्रा शुरू करने वाले है जो आपको दूसरों से अग्रणी बनाने, वैश्विक मुद्दों के बारे में अधिक जागरुकता और दुनियाभर में नए दोस्त बनाने का मौका विकसित करने में मदद करेगी। मॉडल यूएन एक मूल्यवान अनुभव है जो आपको कॉलेज में आने व अपनी पहली नौकरी खोजने और दुनिया को बदलने के लिए प्रेरित करने में मदद कर सकता है। डॉ. पासवान ने कॉलेज के छात्र आशु कुमार झा एवं उनकी टीम एवं प्रो. मानवेन्द्र यादव के संरक्षण में कम लागत द्वारा सीवेज किलीनिंग मशीन का भी उद्घाटन किया गया। आशु कुमार ने बताया कि इस मशीन के द्वारा सफाई कर्मचारियों को सीवर सफाई करने में बहुत अधिक मदद मिलेगी। इस अवसर पर डॉ. संजय यादव और सौरभ कुमार उपस्थित रहे।

आईटीएस इन्जीनियरिंग कॉलेज के अधिशासी निदेशक डॉ. विकास सिंह ने एमयूएन का उद्देश्य बताते हुए कहा कि यह एक शैक्षणिक गतिविधि है जिसमें छात्र कूटनीति, अंतर्राष्ट्रीय संबंधों और संयुक्त राष्ट्र के बारे में सीख सकते हैं। एमयूएन में महत्वपूर्ण सोच, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता के अलावा प्रतिभागियों को संवाद करना, वाद-विवाद और लेखन कौशल सिखाना शामिल है। यह छात्रों को संलग्न करने और उन्हें वर्तमान विश्व के मुद्दों में गहरी समझ विकसित करने की अनुमति देने के लिए है। आयोजन समिति के सेक्रेटरी जनरल आशु कुमार झा ने बताया कि इस सम्मेलन में लगभग 5 राज्यों के विभिन्न-विभिन्न कॉलेजों से लगभग 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया और यह प्रतियोगिता दो दिन तक चलेगी जिसमें प्रतिभागी अलग-अलग मुद्दो पर वाद-विवाद करके कुछ निष्कर्ष प्रस्तुत करेंगे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>