ग्रेटर नोएडा,14 फरवरी। ग्रेटर नोएडा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के बी.टेक. (प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष) के छात्रों ने गुरु गोविन्द सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय कल्चरल फेस्ट “अनुगूंज- 20 ” प्रीलिम्स जोन-2, जो कि आर्मी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एवं टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा में आयोजित विभिन्न म्यूजिकल इवेंट्स- क्लासिकल वोकल, वेस्टर्न गाना व डांस, सोलो, डुएट, ग्रुप डांस, आर्ट एवं रंगोली, वाद-विवाद प्रतियोगिता, क्रिएटिव राइटिंग तथा नुक्कड नाटक आदि प्रतियोगिताओ में जोर शोर से भाग लिया। वहां उनके प्रदर्शन को काफी सराहा गया। बी.टेक. (सी.एस.ई) द्वितीय वर्ष के छात्र संचित ने कार्टूनिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्विज में सूरज,साक्षी और हितान्शु विग रनर अप रहे। वहीं क्रिएटिव राइटिंग में हर्षिता रनर अप रही। इस फेस्ट में दिल्ली, एनसीआर के लगभग तीस कॉलेजों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संस्थान के चेयरमैन बी.एल. गुप्ता ने छात्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से भावी इंजीनियर्स के सम्पूर्ण विकास में मदद मिलती है और देश व समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। संस्थान के निदेशक डॉ. सुधीर कुमार ने शानदार सफलता के लिए फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डा. कल्पना सिंह तथा इवेंट फैकल्टी कोऑर्डिनेटएर्स और छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओ के माध्यम से छात्रों में लीडरशिप स्किल तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…