ग्रेटर नोएडा,14 फरवरी। डिपार्टमेंट ऑफ साइकोलॉजी एंड मेंटल हैल्थ, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं व संकाय सदस्यों द्वारा अरोड़ा प्राथमिक विद्यालय में स्कूल मानसिक स्वास्थय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान लगभग 80 बच्चों का प्राथमिक मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन किया गया एवं उपयुक्त परामर्श दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश नागर एवं शिक्षकगणों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न ग्रामीणलोग, शिक्षासमिति के अध्यक्ष एवं सदस्यगणों के साथ बच्चों को मानसिक विकास एवं व्यवहारिक परिमार्जन से संबंधित मुद्दों पर परिचर्चा हुई एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से यह बताने का भी प्रयास किया गया कि मानसिक स्वासथ्य जीवन का एक प्रमुख विषय है और इससे जुड़े किसी भी प्रकार की भ्रांति व सामाजिक स्टिग्मा को नजरअंदाज़ करते हुए आगे बढ़कर इसके उचित उपचार के लिए उन्मुख होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आनन्द प्रताप सिंह, विभाग की शिक्षिकाएं, पल्लवी चौधरी व स्वाति सक्सेना तथा प्रशिक्षुक छात्र व छात्राएं सम्मिलित हुए।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…