" data-ad-slot="">

आईटी क्षेत्र में रोजगार के कई अवसर-प्रो. प्रदीप कुमार

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-जीबीयू में क्लाउड कंप्यूटिंग व आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स से  विद्यार्थियों को कराया अवगत

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ आईसीटी में सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसका विषय था इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र मे रोजगार के अवसर। कार्यक्रम के उद्घाटन के साथ स्कूल ऑफ़ आईसीटी के डीन प्रो. प्रदीप कुमार यादव ने अपना सम्बोधन वक्तव्य रखते हुए कहा कि भारत आईटी के क्षेत्र में पूरे विश्व का अग्रणी देश है व निरंतर देश के युवा इस दिशा में अपना सम्पूर्ण योगदान दे रहे हैं।

#Gub,#क्लाउड कंप्यूटिंग” व “आर्टिफिशल इंटेलिजेंस”

मुख्य वक्ताओं में सबसे पहले एनआईसी के सीनियर टेक्निकल डायरेक्टर शिव कुमार ने बताया की कैसे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को “क्लाउड कंप्यूटिंग” व “आर्टिफिशल इंटेलिजेंस” के हुनर से विभिन्न आईटी कंपनियों में रोजगार प्राप्त कर  सकते हैं। विवटरा टेक्नॉलॉजी के एमडी विवेक वार्ष्णेय ने बताया कैसे उनकी कंपनी नए फ्रेशर बच्चों को ट्रेनिंग देती है व इंटर्नशिप कार्यक्रम करवाती है। हूजेस ग्लोबल एजुकेशन की सदस्य डॉ. पॉलोमी गांगुली ने बताया कि भारतीय अर्थव्यस्था को कैसे आईटी के क्षेत्र में रोजगार पाकर और मज़बूत किया जा सकता है। इसी के अन्य सदस्य प्रदीप कुमार ने बताया कि आखिरी साल के सी.एस,  आई.टी व इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के बच्चों को जल्द ही रोजगार प्रेरक ट्रेनिंग दी जाएगी जिससे एक साल पहले ही उनकी प्लेसमेंट्स हो सकेगी। प्रो. संजय शर्मा ने बच्चों के अंदर होने भाषण से नयी ऊर्जा भर दी। कंप्यूटर साइंस व इलेक्ट्रॉनिक्स विभागों के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप तोमर व डॉ. संदीप शर्मा ने आये हुए वक्ताओं को पौधा देकर सम्मानित किया। आईसीटी  के प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. विमलेश कुमार व डॉ. नावेद रिजवी ने बताया कि इस तरह के सेमिनार होते रहेंगे व इस साल आईसीटी प्लेसमेंट के क्षेत्र मे नए आयाम हासिल करेगा। कार्यक्रम के मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. गौरव तिवारी ने बताया कि सेमिनार में डॉ. संध्या तरार, आर.बी.सिंह, डॉ. प्रियंका गोयल, डॉ. विदुषी शर्मा, डॉ. नीता सिंह समेत सभी आई.सी.टी के शिक्षक व बच्चे मौजूद थे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

2 days ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

2 days ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

3 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

3 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

3 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>