" data-ad-slot="">
Categories: HOME

आत्मनिर्भर भारत के तहत वंडरएक्स ऐप के जरिये अपने वैक्सिनेशन की करा सकते हैं प्री बुकिंग

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

नोएडा/ग्रेटर नॉएडा, 26 सितंबर। आत्मनिर्भर भारत के तहत मुम्बई के एक हेल्थ-टेक स्टार्ट-अप ने भारतीय नागरिकों के लिए अपना वैक्सिनेशन करवाने के लिए अपने नजदीकी डॉक्टर या वैक्सिनेशन क्लिनिक से अपॉइंटमेंट लेने के लिए एक एप्लिकेशन के माध्यम से सुविधा शुरू किया हैं।अति आवश्यक सुविधाओं और पारदर्शिता प्रदान करते हुए, यह प्लेटफॉर्म भारत के हर कोने तक वैक्सिनेशन को सुनिश्चित करेगा। हेल्थ-टेक फर्म, वंडरएक्स, ने एक एप के जरिये यह सुनिश्चित किया है कि नागरिकों को आसानी से वैक्सीन मिल सके, जिसके लिए वंडरएक्स ने देश भर में डॉक्टरों और योग्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के साथ करार किया है। वंडरएक्स ने पहले ही अपने वंडरएक्सउपभोक्ता ऐप पर 180 हजार से अधिक हेल्थकेयर प्रदाताओं की सूची तैयार कर ली है, जिससे यह भारत में हेल्थकेयर प्रदाताओं का सबसे बड़ा एग्रीगेटर बन गया है।
ऐप पहले चरण में एंड्रॉइड फोन के साथ सक्रिय होगा और बाद के चरणों में आईओएस संस्करण लॉन्च किए जाएंगे। यह ऐप इस देश के प्रत्येक उपभोक्ता और स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के लिए गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त डाउनलोड किया जा सकेगा। इस उत्पाद के लाभों के बारे में बताते हुए,वंडरएक्स के संस्थापक और निदेशक, श्री पंकज सिंधु ने कहा कि “यह उत्पाद उपभोक्ता, डॉक्टर, वैक्सीन डिस्ट्रिब्यूटर और निर्माता सभी के लिए वैक्सिनेशन को काफी सुविधाजनक बनायेगा और वैक्सिनेशन को लेकर आवश्यक पारदर्शिता और नियंत्रण सुनिश्चित करेगा।यह निर्माता से लेकर उपभोक्ता तक नियंत्रण और दृश्यता प्रदान करेगा और एक नियंत्रित सप्लाई चेन बनायेगा।”
वंडरएक्स डिजिटल इंडिया की सोच पर आधारित, भारत में बना एक हेल्थ-टेक स्टार्ट-अप है जो देश में हेल्थकेयर स्टेकहोल्डर्स के बीच ‘आत्मनिर्भर’ की अवधारणा को बढ़ाने का काम कर रहा है।
इस अवसर पर, वंडरएक्स के सह-संस्थापक और निदेशक, पंकज अग्रवाल ने कहा कि “हमारा ऐप हमारे द्वारा चुने गये वैक्सिनेशन क्लीनिकों के विवरणों की सूची बनायेगा,और इसके अंतर्गत वैक्सिनेशन के लिए प्री-बुकिंग टाइम स्लॉट में फीस जमा करनी होगी। प्री-बुकिंगस्लॉट के माध्यम से वैक्सिनेशन के लिए बुकिंग सोशल डिस्टैंसिंग का ध्यान रखते हुए भीड़ का प्रबंधन सुनिश्चित करेगी। इस देश के हर कोने के लोग दिए गए विवरणों के आधार पर एक सूचित निर्णय लेने में सक्षम होंगे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>