" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

सेक्टर डेल्टा-दो के गेट नम्बर एक का हुआ सौन्दर्यीकरण व सीसीटीवी कंट्रोलरुम का हुआ उद्घाटन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,27 सितम्बर। आरडब्लूए डेल्टा-दो के गेट नंबर-एक के सौंदर्यीकरण व सीसीटीवी कैमरे के कंट्रोल रूम का उद्घाटन विजेंद्र सिंह भाटी पूर्व चेयरमैन जिला पंचायत व देवेंद्र टाइगर अध्यक्ष फेडरेशन ग्रेटर नोएडा, सतपाल नागर,धनेश भाटी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष अजब सिंह प्रधान ने किया और संचालन बिट्टू भाटी साकीपुर के द्वारा किया गया। अजब सिंह प्रधान ने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए वादों के अनुसार गेट नंबर-ए के सौंदर्यीकरण व सेक्टर के अंदर सीसीटीवी कैमरे के लिए जो कंट्रोल रूम बनाया गया है, वह चुनावी एजेंडे में शामिल था। उन्होंने बताया कि जिओ फाइबर का कार्य भी प्रगति पर है और सुरक्षा की दृष्टि से आरडब्ल्यूए के द्वारा एक नामी कंपनी से एग्रीमेंट हो गया है वह कंपनी सेक्टर को वॉकी टॉकी वे इंटरकॉम फोन की सुविधा उपलब्ध कराएगी। इस कंपनी के द्वारा सेक्टर के अंदर सर्वे का कार्य किया जा रहा है। उपाध्यक्ष मनीष भाटी बीडीसी ने कहा कि सेक्टर वासियों से किए गए वादे पूरी ईमानदारी के साथ पूरे किए जाएंगे। कोषाध्यक्ष नीरा डागुर ने कहा कि जो हमारी पूरी टीम को सेक्टर वासियों के द्वारा जिम्मेदारी दी गई है वह हम पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाएंगे। मुख्य अतिथि विजेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि डेल्टा-दो सेक्टर की आरडब्ल्यूए के द्वारा किया गया कार्य अन्य सेक्टरों की आरडब्लूए के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। डेल्टा-दो जैसा गेट किसी भी सेक्टर में आज तक नहीं बना। सतपाल नागर ने कहा कि आलोचकों की परवाह किए बिना इस विकास कार्य को सुचारु रुप से करते रहना चाहिए और सेक्टर वासियों को भी अपने कर्मठ आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के ऊपर विश्वास करते हुए और पूरी टीम का सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर महावीर सिंह कसाना, सुरेंद्र सिंह नेगी, बृजेश भाटी, आजाद आधाना, सी.पी. शर्मा, राकेश शर्मा, वी.के. अग्रवाल, राजवीर भगत, नीरा डागुर, सुधीर कसाना, रविंद्र बोड़ाकी, नवीन चौधरी, उमेश भाटी, नवीन शर्मा, विनीत पांडे, एस.के. वर्मा, आजाद सिंह, योगेश चंदीला, शैलेश साकीपुर, कविता, सुधा कसाना, पूनम दयाल, संगीता भाटी, मुनेश भाटी आदि लोग उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>