" data-ad-slot="">

एनआईईटी में  वीएमवेयर आईटी एकेडमी ने अपने केन्द्र का किया शुभारम्भ

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-सौ विद्यार्थियों को प्रति वर्ष डेटा सम्बन्धी निःशुल्क दिया जाएगा प्रशिक्षण

ग्रेटर नोएडा। एनआईईटी ग्रेटर नोएडा में वीएमवेयर आईटी एकेडमी का उद्घाटन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डाटा लोकलाइजेशन की दिशा में किए जा रहे हैं प्रयासों के साथ कदम मिलाने के लिए एनआईईटी ने वीएमवेयर आईटी एकेडमी की स्थापना अपने कैंपस में की है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जैकलिन बार्कर- ग्लोबल प्रोग्राम मैनेजर-वीएम वेयर आईटी एकेडमी, सम्माननीय अतिथि सचिन कुमार-रीजनल प्रोग्राम मैनेजर- वीएम वेयर आईटी एकेडमी, आईसीटी एकेडमी से राघव श्रीनिवासन तथा आनंदबाबू,  एनआईईटी के कार्यकारी उपाध्यक्ष रमन बत्रा, निदेशक डॉ. विनोद एम. कापसे, निदेशक परियोजना डॉ प्रवीण पचौरी, विभागाध्यक्ष तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि जैकलिन बार्कर ने छात्रों के बीच जाकर मुक्त संवाद किया तथा उन्हें क्लाउड कंप्यूटिंग एवं डाटा लोकलाइजेशन के विषय में नवीनतम जानकारियां दी। जैकलिन ने कहा कि किस प्रकार डाटा लोकलाइजेशन की सहायता से प्रभावी एवं उपयोगी आंकड़ों को सुरक्षित किया जा सकता है जो किसी भी देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जैकलिन ने विद्यार्थियों के कौशल वर्धन के लिए किए जाने वाले प्रयासों के लिए एनआईईटी की सराहना की। वीएम वेयर आईटी एकेडमी के रीजनल प्रोग्राम मैनेजर सचिन कुमार ने छात्रों को एकेडमी के द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। एनआईईटी के कार्यकारी उपाध्यक्ष रमन बत्रा ने कहा कि एनआईईटी, वीएमवेयर आईटी एकेडमी का पहला रीजनल सेंटर है। इसमें प्रतिवर्ष बीटेक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के 100 विद्यार्थियों को डेटा संबंधी तकनीकों पर निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे कि उनकी रोजगार की संभावनाओं में वृद्धि की जा सके। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में समुचित एवं प्रभावी डेटा अर्थव्यवस्थाओं के विकास की गति की दिशा को तय करने में सहायक एवं निर्णायक होगा। रमन बत्रा ने कहा कि एनआईईटी अपने विद्यार्थियों के समग्र विकास, कौशल वर्धन एवं उनकी रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह के अंत में बीटेक-सूचना तकनीक विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. कुमुद सक्सेना ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

2 days ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

2 days ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

3 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

3 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

3 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>