ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद और 70 अज्ञात महिला-पुरुषों पर एफआईआर दर्ज की है। इस मामले को लेकर पूरे ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटियों में रोष और गुस्सा है। लोगों का कहना है कि एक ओर तो हम लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। दूसरी ओर हमारे ही खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही हैं। मंगलवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाउसिंग सोसायटी सुपरटेक इकोविलेज-2 में पानी को लेकर रात को निवासियों ने 130 मीटर एक्सप्रेस वे पर जाम लगा दिया था। जिस पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने मनोज कुकेती, संजीव सक्सेना, प्रशांत चौधरी, मनोज झा, परमेश्वर दुबे, डा.मुकेश चौधरी और मोनू समेत 70 अन्य अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन लोगों पर आईपीसी की 147, 188, 353 और 341 जैसी संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार का कहना है कि यह तो तानाशाही है। एक ओर आम आदमी पानी के लिए तरस रहा है। वह लोग पुलिस, प्राधिकरण और प्रशासन से शिकायत कर रहे थे। किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। तीन दिनों से पानी के लिए परेशान महिलाएं सड़क पर उतर आईं तो उन पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। हम लोग इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री जी तक जाएंगे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की बाकी सोसायटी के लोगों में भी इस घटना के प्रति रोष है। सोसायटियों के निवासी व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिए एकता का संदेश दे रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि पुलिस ने बिल्डर को फायदा पहुंचाने की नीयत से यह काम किया है। एक ओर तो पुलिस रेप जैसे जघन्य मामलों में आसानी से एफआईआर दर्ज नहीं करती है, दूसरी ओर यहां पानी मांगने पर एफआईआर दर्ज कर दी है। जिलाधिकारी से मिलने पर उन्होंने ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के.के. गुप्त से मिलकर अपनी समस्या बता कर अपना पल्ला झाड़ लिया।
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…