ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस पर जेवर इंटर चेंज के पास एक कार में रोंग साइड आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायलों को जेवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली के बदरपुर निवासी मनोज बुधवार को शिफ्ट डिजायर कार से अपने 3 साथियों के साथ जेवर के गांव नगला हुकम सिंह अपनी बहन की ससुराल आ रहे थे। जब वह यमुना एक्सप्रेस वे के जेवर इंटर के पास पहुंचे, तभी सामने से रोंग साइड से आ रहे एक तेजरफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में मनोज कुमार, किशन कुमार, धर्मवीर व लाला गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर यमुना एक्सप्रेस वे के सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को जेवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…
ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…
माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…
-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…
ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…
खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…