" data-ad-slot="">

एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा कैंपस में एचआर मीट का आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

 

-एचआर मीट में पीपल एनालिटिक्स एंड फ्यूचर ऑफ वर्क विषय पर हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा कैंपस में एचआर मीट का आयोजन हुआ, जिसमें मानव संसाधन के क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने के लिए आने वाले समय में कार्यो में होने वाले परिवर्तन के बारे में चर्चा की गयी। इस अवसर पर अनेक नामी गिरामी कंपनियों के एच आर हेड, वाईस प्रेजिडेंट, शिक्षाविद, वाईस चांसलर एवं मैनेजमेंट प्रोफेशनल उपस्थित रहे।

जिसमें एचएसबीसी बैंक के वाईस प्रेजिडेंट अरुण प्रसाद केशरी, न्यूजन के हेड एल्विन डेविड, क्रिस्टल ट्रैवल के एच आर हेड नरेश कुमार प्रमुख रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ एमिटी के ग्रुप वाईस चांसलर एवं महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) गुरिंदर सिंह ने अपने सम्बोधन से किया। उन्होंने एचआर के चार मूलमंत्र समझाते हुए कहा कि हमें समस्या को साथ लेकर नहीं चलना चाहिये बल्कि उसे तुरन्त ख़त्म कर देना चाहिए, मिले हुए कार्य को पैशन के साथ करना चाहिए। तनाव से दूर रहकर समाज के लिए भी कुछ कार्य करना चाहिए। संस्थान के डीन ब्रिगेडियर एच.एस. धानी ने कहा कि आज पीपल एनालिटिक्स का बहुत महत्व है और इसने कार्यशैली को बहुत आसान कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमें समय के अनुसार खुद को अपडेट करते रहना चाहिए। एचएसबीसी बैंक के वाईस प्रेजिडेंट अरुण प्रसाद केशरी ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र ही किसी भी देश का भविष्य होते हैं, उन्हें आगे बढ़ते हुए किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए खुद को तैयार रखना चाहिए। न्यूजन के हेड एल्विन डेविड ने छात्रों को एनालिटिक्स के अनेक तरीके सिखाये तथा उन्हें विभिन्न टूल इस्तेमाल करना सिखाया। ऐसे टूल्स करियर में बहुत लाभदायी होते हैं। क्रिस्टल ट्रैवल के नरेश कुमार ने भी छात्रों से अपने अनुभव साझा किये। संस्थान के वाईस प्रेजिडेंट ए.के. चौधरी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमें इंडस्ट्री में चल रहे नए कार्यो से अवगत कराते हैं, छात्रों को इंडस्ट्री के लिए तैयार करने में ऐसे मीट बड़ा योगदान देते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रोफेसर सिल्की शर्मा एवं डॉ. गरिमा भारद्वाज को बधाई भी दी। इस अवसर पर संस्थान के डीन एकेडेमिक्स प्रोफेसर जे. एस. जस्सी, प्राध्यापक  तथा सैकड़ो छात्र उपस्थित रहे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

19 hours ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

20 hours ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

2 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

2 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

2 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>