कई उड़ान प्रतियोगिता में जीत हासिल कर चुके लाखों रूपये के कबूतर चोरी

रबूपुरा। निरन्तर कई उड़ान प्रतियोगिता में जीत हासिल कर चुके कबूतर चोरों का निशाना बन गये और बढ़ती सर्दी का फायदा उठाते हुए चोरों ने उन पर हाथ साफ कर दिया। सुबह होने पर पीड़ित को घटना की जानकारी हुई तो उसने अपने कबूतरों की काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नही लगा। उधर पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है। जानकारी अनुसार गांव रौनीजा निवासी सुशील कबूतर पालते हैं और उड़ान प्रतियोगिता कराते हैं। जिनमें एक जोडे की कीमत 10 से 15 हजार रूपये तक है। बताया जाता है कि हाल ही में उनके कबूतरों ने कई उड़ान में जीत हासिल की। जिसके चलते चोरों की नजरों में खटकने लगे। आशंका है इसी के चलते रविवार रात जब सुशील अपने परिवार के साथ घर में सो रहे था तभी चोरों ने पास में बने कमरे से करीब 10 दर्जन कबूतर चोरी कर लिये। बकौल पीड़ित उनकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रूपये बताई जा रही है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *