" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

किसानों ने जेवर चौराहा किया जाम, गन्नो में लगाई आग

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

जेवर। जेवर के मुख्य चौराहे पर भारतीय किसान यूनियन ने गन्ने के रेट बढाये जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने गन्ने लेकर उनमे आग लगाई। यूनियन ने करीब दो घंटे तक चौराहे को जाम रखा। सूचना मिलने पर एसडीएम मौके पर पहुंची और यूनियन ने उनको मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया।
जेवर के खुर्जा रोड पर यमुना एक्सप्रेस वे के पुल के पास बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता जमा हुए। जिसके बाद सेंकडो कार्यकर्ता पैदल जुलूस निकालते हुए जेवर के मुख्य चौराहे पर पहुंचे। साथ ही यहां ट्रैक्टर ट्राली व कारों से भी किसान पहुंचे और मुख्य चौराहे को जाम कर दिया। यूनियन नेता महेंद्र सिंह चोरौली ने कहा कि बीजेपी सरकार में किसानों की फसलों के सही दाम नही दिए जा रहे हैं। किसानों की फसलों को कम कीमत में लिया जा रहा है। प्याज जब किसानों से ली जा रही थी तक 10 रुपये किलों थी, अब प्लाज जब किसानों पर नही है, तो 150 रुपये किलो हो रही है। उन्होंने कहा जब कांग्रेस की सरकार में प्याज के दाम बढ़े थे तो बीजेपी के बयान थे कि रिश्तेदार आये तो प्याज की खुशबू सुंघाकर वापस रख दो। महेंद्र सिंह ने कहा कि अरे मोदी जी अब आपकी सरकार है अब देख लो प्याज के दाम कहा जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गन्ने के रेट तीन साल से नही बढ़े हैं, गेंहू के रेट ऊंट में जीरा के समान बढाये गए हैं। धान के रेट 4000 से 1200 तक आ गए हैं। ट्यूबेल का बिल 1500 रुपये माह है, जबकि हरियाणा में 200 और पंजाब में फ्री है। रुपयेजबकि किसान की फसल की लागत लगातार बढ़ रही है। यूनियन ने करीब दो घाटे तक चौराहे को जाम रखा। यूनियन ने गन्ने के रेट 450 रूपये कुंटल किये जाने, प्रदेश की किसानों को गन्ने के बकाया भुगतान का ब्याज सहित भुगतान किया जाए आदि यूनियन ने कहा कि अगर जल्द मांग पूरी नही हुई तो, प्रदेश के किसान 21 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर हल क्रांति करेंगे। एसडीएम गुंजा सिंह ने सूचना पर धरना स्थल पर पहुंची और यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन दिया। इस मौके पर प्रदीप चौधरी, पवन खटाना, अनिल कसाना, रमेश, पूरन पहलवान, सुनील, विजय, सुरेंद्र, अशोक, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।

धरने में एम्बुलेंस को फसी
यूनियन नेता महेंद्र चोरौली ने धरने के दौरान किसी भी एम्बुलेंस को न रोकने व उसे हर हाल में निकालने के लिए कार्यकर्ताओं से कहा। लेकिन इसके बाद भी एक सरकारी अस्पताल की एम्बुलेंस जाम में फस गई। हालांकि उसमे कोई मरीज नही था, लेकिन एम्बुलेंस मरीज को लेने के लिए जा रही थी। करीब एक घंटे के बाद एम्बुलेंस निकली।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

11 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

11 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

11 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

13 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

13 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>