" data-ad-slot="">

कोरोना की महामारी में साथी हाथ बढ़ाना ग्रुप की नयी पहल गौड सिटी मे बनाया पहला मास्क बैंक

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,5 जुलाई। साथी हाथ बढ़ाना टीम के सदस्यों ने नोवल कोरोनवायरस को लेकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसके तहत गौड़ सिटी के सभी एवेन्यू मे मास्क बैंक और हाथ धोने, मास्क लगाने आदि के पोस्टर लगाये गए। टीम की सदस्य अनिता प्रजापति ने बताया कि आजकल सरकार और प्राधिकरण मास्क के इस्तेमाल को लेकर काफी निवेदन कर रही है, आमतौर पर सोसाइटी मे लोग कभी कभी बिना मास्क लगाये ही बाहर चले जाते है जो सही नही है।

इसलिये हमारी टीम ने मास्क की जागरुकता कार्यक्रम में ये पहल की है  जिसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है, जिससे ये मुहिम लगातार चलती रहे और सभी कोरोना जैसी महामारी मे ज्यादा से ज्यादा अपना बचाव कर सके। ग्रुप के सदस्य अमित शर्मा ने बताया कि शुरुआत में गौड़ सिटी-1 की सभी सोसाइटी-  6 एवेन्यू,1 एवेन्यू, साया जियोन, पार्क एवेन्यू, नार्थ एवेन्यू 1, एवेन्यू 5, 4 एवेन्यू  के गेट पर ग्रुप द्वारा मास्क बैंक, एवेन्यू के प्रतिनिधियों एवं एक्टिव मेम्बर्स के समक्ष बॉक्स रखा है जिसमें 100 मास्क है, सोसाइटी से बहार बिना मास्क लगाये जाने वाले और बाहर से आने वाले लोगों को गॉर्ड निःशुल्क मास्क देगा और अगली बार घर से लगाने के लिये बोलेगे। ये एक मुहिम है जो आगे भी चलती रहेगी साथ ही अगर कोई मास्क डोनेट करना चाहे तो हमारी टीम से सम्पर्क कर सकता है। रक्षित सिंह और रवि किशोर ,गौरव अग्रवाल  अन्य सदस्यो ने बताया कि  आजकल लॉक डाऊन खुलने के बाद लोग थोडे लापरवाह हो गए है,लोगो मे जागरुकता लाने के लिये ये निःशुल्क मास्क बैंक बनाया गया है। इस जागरुकता कार्यक्रम में अमित शर्मा, अनिता प्रजापति, रंजीत सिंह, सरोज शर्मा, अंकित शंखधर, गौरव मित्तल, रवि किशोर, रक्षित सिंह, तबेरज, अमित मान, एल.जे. अस्थाना आदि टीम मेम्बर्स के साथ अन्य सोसाइटी के सदस्य रहे।

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>