रबूपुरा। रविवार को यीडा सिटी के निर्माणाधीन सैक्टर-29, 32, 33 और फलैदा गौशाला में हजारों की संख्या में वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने कहा कि, दूषित हो चुके वातावरण को बचाने और पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए वृक्षारोपण करना बेहद जरूरी और अच्छा विकल्प है। ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर हम पर्यावरण के संतुलन को बिगड़ने से बचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य को देखते हुए सरकार ने पूरे प्रदेश में 25 करोड़ वृक्ष लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री खुद इस अभियान की कमान संभाले हुए हैं। प्रत्येक विधायक को अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर अभियान में सहभागी बनने के लिए निर्देशित किया गया है। इसी अभियान के मद्देनजर आज वृक्षारोपण शुरुआत में अपने एरिया में करीब 12 हजार पौधे लगाए गए। यमुना प्राधिकरण, परिवहन विभाग व वन विभाग के सहयोग से अभियान के तहत करीब एक लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। आईटीबीपी 39वीं वाहिनी के असिस्टेंट कमांडेंट अरविंद कश्यप व उनकी टीम ने सहयोग किया तथा इस दौरान प्राधिकरण बागवानी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आनन्द मोहन सिंह, सहायक अभियंता सन्दीप जैन, श्याम सुंदर बंसल, प्रबन्धक जेके शर्मा, जिला वन अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, परिवहन विभाग के आरएम अशोक कुमार, एआरएम अनुराग यादव व लव कुमार आदि भी मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…