ग्रेटर नोएडा,5 जुलाई। महर्षि पाणिनी धर्मार्थ ट्रस्ट के सहयोग से निःशुल्क रुप से चल रहे गुरुकुल प्रांगण में गुरुपूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। गुरुपूजन के उपरांत गुरुकुल के संस्थापक आचार्य रविकांत दीक्षित ने इस वैश्विक महामारी कोरोना के विषम परिस्थिति में भी संयम व धैर्य पूर्वक ईश्वर की आराधना तथा सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने को कहा।
उन्होंने कहा कि आज गुरुपूर्णिमा के अवसर पर सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अगले एक महीना श्रावण मास में कोरोना से जंग जीतनी है। गुरुकुल नरेन्द्रांद सरस्वती महाराज ने भारतीय परम्पराओं को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया।
प्रो. सहसराम त्रिपाठी ने गुरु के महत्व को बताया। गुरुकुल के संरक्षक वी.पी. नवानी ने वृक्षारोपण भी कराया और कहा कि वृक्ष हमारे लिए सबसे अनमोल रत्न है। हवन भण्डारे के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपस्थित महानुभाव गुरुकुल आचार्य प्रेमकांत शर्मा, कपिल, महेश, प्रवीन सक्सेना, राजीव तिवारी, अरविन्द सिंह, हर्ष चौधरी, वेद प्रकाश शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…