" data-ad-slot="">

मानव संसाधन विकास मंत्री के साथ शैक्षिक महासंघ ने शैक्षणिक सत्र को लेकर की विस्तृत वार्ता

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

नई दिल्ली/ ग्रेटर नोएडा,4 जुलाई। कोरोना काल में केंद्र सरकार विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखते हुए शिक्षा हेतु हर संभव प्रयास कर रही है। यह बात मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने शनिवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई ऑनलाइन वार्ता में कही। इस संबंध में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष प्रोफेसर जे. पी. सिंघल ने बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्री एवं विभाग के अधिकारियों के साथ लगभग 2 घंटे तक हुई चर्चा में महासंघ द्वारा शिक्षा एवं शिक्षकों के विभिन्न मुद्दों को लेकर विस्तार से पक्ष रखा गया।  वार्ता के विषयों में कोरोना की बदलती परिस्थितियों में स्कूल एवं उच्च शिक्षा हेतु शैक्षणिक कैलेंडर,परीक्षा, प्रवेश और अध्यापन के बारे में नवीन दिशानिर्देश जारी करने, आईसीएमआर के दिशा निर्देशों के अनुरूप से विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए कोरोना से बचाव हेतु समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने, सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए शिक्षक-शिक्षार्थी अनुपात पर पुनर्विचार करने, शिक्षकों को गैर शैक्षिक कार्यों से पूर्णतया मुक्त रखने, स्ववित्तपोषित शिक्षा संस्थानों के शिक्षकों को नियमित वेतन भुगतान करने, रिफ्रेशर,ओरियंटेशन कोर्स की छूट अवधि 31 दिसंबर 2021 तक बढ़ाने, उच्च शिक्षा में प्राचार्य की नियुक्ति अवधि उसकी सेवानिवृत्ति तक करने‌ तथा यूजीसी रेगुलेशन 2018 के संबंध में वेतन विसंगति समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक कर विसंगतियों का निराकरण करने आदि बातें शामिल थी।

शैक्षिक महासंघ की ओर से सुझाव दिए गए  कि ऑनलाइन शिक्षा को अधिक उपयोगी और रुचिकर बनाने के लिए विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। कोरोना महामारी को दृष्टिगत करते हुए सभी कक्षाओं के पाठ्यक्रम 25% तक कम करते हुए गैर शैक्षिक गतिविधियों को एक साल तक लंबित करने की सलाह भी महासंघ द्वारा दी गई। शैक्षिक महासंघ ने वार्ता में अपना यह मत भी रखा कि क्लासरूम अध्यापन का कोई विकल्प नहीं है लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए ऑनलाइन एवं कक्षा-कक्ष अध्यापन का  हाइब्रिड मॉडल अपनाया जा सकता है।मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रत्येक विषय को एक-एक करके गंभीरता से सुना तथा  दीक्षा, स्वयं, निष्ठा, विद्यादान, युक्ति, स्वयंप्रभा, एनटीए अभ्यास आदि सहित मंत्रालय द्वारा उठाए जा रहे विभिन्न नवाचारी कदमों की जानकारी दी।  उनका कहना था कि मंत्रालय बदलती हुई परिस्थितियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं तथा शिक्षा, शिक्षार्थी और राष्ट्र के हित में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने शैक्षिक महासंघ को आश्वस्त किया कि जो बातें उनके ध्यान में लाई गई है उन पर अधिकारियों के साथ बैठक कर देकर शीघ्र ही सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस वार्ता में यूजीसी के सचिव प्रोफ़ेसर रजनीश जैन, एनसीईआरटी के अध्यक्ष प्रोफेसर ऋषिकेश सेनापति सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।शैक्षिक महासंघ की ओर से अध्यक्ष प्रोफेसर जे पी सिंहल के साथ संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, महामंत्री शिवानंद सिंदनकेरा, सह संगठन मंत्री ओमपाल सिंह, उच्च शिक्षा संवर्ग प्रभारी महेंद्र कुमार, अतिरिक्त महामंत्री डॉ निर्मला यादव सहित महासंघ के चार संवर्गों के उपाध्यक्ष और सचिव उपस्थित थे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>