" data-ad-slot="">

कोरोना के 26 मरीज शारदा अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, अब तक 225 मरीज हो चुके हैं ठीक

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,14 जून। शारदा हॉस्पिटल से कोरोना संक्रमित 26 मरीजों को ठीक करके डिस्चार्ज किया गया है। सभी मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं। रविवार को डिस्चार्ज होने वाले लोगों में 4 साल का बच्चा, 15 साल का एक अलीगढ़ का रहनेवाला युवक भी शामिल है जिसे एक नामी हॉस्पिटल से वेंटिलेटर पर शारदा हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया था। अन्य लोगों में डॉ. आर. सी. मिश्रा  जो कि देश के नामी न्यूरोसर्जन हैं। आगरा से इनको शारदा हॉस्पिटल ट्रांसफर किया गया था। शारदा हॉस्पिटल के नोडल अधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार ने सभी को डिस्चार्ज पत्र सौंपा। ओएसडी डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने सभी को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने का आग्रह किया। अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि शारदा हॉस्पिटल से अब तक 225 से ज्यादा मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। साथ ही अभी 128 मरीज भर्ती हैं जिनका इलाज चल रहा है। शारदा हॉस्पिटल को राज्य सरकार ने लेवल तीन का दर्जा दिया है, जिसमें सभी तरह के जटिल रोगियों का भी उपचार किया जाता है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने वालों में आर.सी. मिश्रा-66, अजीत कुमार-23, गीता-39, बीना देवी-40, परमान्द गुप्ता-53, अजय गुप्ता-29, नवीन कुमार झा-61, संजीत सिंह-29, धरमपाल शर्मा-60, निशांत चन्दर-15, अर्चना त्यागी, राम जीवन-55, रामवती-52, रविन्द्र कुमार जैन-56, जूली देवी-27, शिव कुमार-36, जीव कांत यादव-47, अमिता मिश्रा-62, बेबी ऑफ सालू 1 दिन को डिस्चार्ज किया गया है।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>