" data-ad-slot="">

सरेआम उड़ रही सरकारी नियमों की धज्जियां, तम्बाकू उत्पादों की कालाबाजारी शुरू

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जहां देश-विदेश में कोहराम मचा हुआ है तथा शासन व प्रशासन इससे बचाव के उपाय एवं नियमों के पालन के लिए बड़े-बडे दावे किये जा रहे हैं। वहीं स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के कारण कस्बे के बाजार में नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ती हुई आसानी से देखी जा सकती हैं। यहां सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनेटाइजर आदि का प्रयोग मानों बीते जमाने की बात हो चुकी है। वहीं सोशल मीड़िया पर आगामी दिनों में सम्पूर्ण लाॅकडाउन होने की सूचना से बाजार पर भीड़ का दबाब बड़ रहा है तथा लोगों की मानें तो दुकानदारों ने तम्बाकू उत्पादों की कीमत में भारी वृ़िद्ध कर दी है। रविवार को कस्बा स्थित बाजार में भारी भीड़ देखने को मिली तो वहीं सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क आदि का पालन होता भी नजर नहीं आया। लोगों की मानें तो ऐसा पहली बार नहीं हुआ है यह बाजार में यह आलम अक्सर देखने को मिल जाता है। कई बार इसकी शिकायत भी की गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने बताया कि जेवर में कोरोना के कई मरीज मिलने के बाद से अधिकांश बाजार बंद चल रहा है तथा रविवार व सोमवार को दनकौर व अन्य कस्बों का बाजार बंद होने के कारण कस्बे के बाजार में अत्यंत भीड़ बढ़ी है और नियमों का उल्लंघन हो रहा है। तम्बाकू उत्पादों की कीमत में वृद्धिः- स्थानीय लोगों के मुताबिक आगामी दिनों में पुनः लाॅकडाउन की चर्चा भय का माहौल बनाये हुए है तथा कुछ दुकानदारों द्वारा तम्बाकू उत्पादों की कीमत में हुई भारी बढोत्तरी ने इसे और हवा दी है। आरोप है कि दो दिन पूर्व 10 से 12 रूपये में मिलने वाला बीड़ी बंडल रविवार को अचानक 15 से 20 रूपयें मिलने लगा तथा बीड़ी के पैकेट पर लगभग 150 रूपये की वृद्धि हो चुकी है। वहीं पान मसाला व अन्य उत्पादों के पैकेट पर भी 100 से 150 रूपये बढ़ा दिये हैं। लोगों का आरोप है कस्बे के कई बड़े दुकानदारों ने कालाबाजारी कर मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में ऐसे उत्पादों की ब्रिकी पर रोक लगा दी है या किसी को समान दिया जा रहा है तो उसकी निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूली जा रही है तथा स्थानीय प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी मूकदर्शक बना हुआ है। लोगों ने मांग की है कि ऐसे मुनाफाखोरों की जांच कराकर कार्रवाई होनी चाहिए।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>