मुम्बई,14 जून। बड़े पर्दे पर निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को आत्महत्या कर ली। यह खबर सुनने के बाद किसी को भी इसका यकीन नहीं हुआ खेल जगत से जुड़े लोग भी इस खबर से स्तब्ध हैं। सचिन तेंदुलकर, कोच रवि शास्त्री, पूर्व कोच अनिल कुंबले, मिताली राज और अजिेक्य रहाणे समेत कई लोगों ने उनकी मौत पर संवेदना जताई है। भारतीय टीम के दिग्गज सचिन तेंदुलकर को इस खबर पर बिल्कुल यकीन नहीं हुआ। उन्होंने ट्वीट पर इस खबर पर दुख जताया और परिवार के साथ अपनी संवेदना जताई। रविवार को घर में उनका शव पंखे से लटकता मिला। घर के नौकर ने फोन कर पुलिस को इसकी जानकारी दी. फिलहाल, आत्महत्या के किसी कारण का पता नहीं चला है। एक्टर सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से एक्टिव थे. उनका आखिरी पोस्ट अपनी मां के नाम है। एक्टर ने लिखा- ‘आंसुओं से वाष्पित होता अतीत, मुस्कुराहट के एक आर्क को उकेरते सपने और एक क्षणभंगुर जीवन, दोनों के बीच बातचीत’. बता दें सुशांत की मां का देहांत बहुत पहले हो चुका था. जब सुशांत 16 साल के थे, उसी वक्त उनकी मां चल बसी थी। वे अपनी मां के बहुत करीब थे. वे कई बार सोशल मीडिया पर मां के प्रति प्रेम को जता चुके हैं। बता दें सुशांत बांद्रा के घर में अकेले रहते थे. उनके सुसाइड को लेकर पुलिस पड़ोसियों से बयान ले रही है। जानकारी ये भी है कि सुशांत छह महीने से डिप्रेशन में थे. लेकिन वे आत्महत्या जैसा कदम उठा लेंगे इसका किसी को अंदाजा नहीं था. खबर है कि दरवाजा तोड़कर उनके दोस्त अंदर पहुंचे। वहां उन्होंने सुशांत को पंखे से लटकता पाया. तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। फिल्मों से पहले उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में पहचान बनाई थी. सुशांत का सबसे पहला सीरियल किस देश में है मेरा दिल था. लेकिन उन्हें पवित्र रिश्ता सीरियल से पहचान मिली. उसके बाद वे काई पो चे, एमएस धोनी, केदारनाथ, छिछोरे जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…