" data-ad-slot="">

कोरोना वैक्सीन भारत की बहुत बडी उपलब्धि- डॉ. मौसुमी गोस्वामी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,9 जनवरी। पूरे विश्व समेत भारतवर्ष भी कोरोना महामारी से लगभग पिछले एक वर्ष से बुरी तरह जूझ रहा है। कोरोना से बचाव हेतु वैक्सीन बनाने के लिए विश्व के कई देशों के डॉक्टर एवं वैज्ञानिक दिन रात एक करके लगातार मेहनत कर रहे हैं। इस क्रम में भारतवर्ष के वैज्ञानिकों एवं चिकित्सकों ने मिलकर कुल दो वैक्सीन बनाने में सफलता पाई है। जिसका सफलतापूर्वक तरीके से सफल परीक्षण भी हो चुका है इसके लिए सभी चिकित्सक एवं वैज्ञानिक बधाई के पात्र है यह बातें आईटीएस डेंटल कॉलेज, ग्रेटर नोएडा के पीडोडोंटिक्स विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मौसुमी गोस्वामी ने ऑनलाइन वेबिनार में चिकित्सकों एवं छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहीं। डॉ. गोस्वामी ने बताया कि भारत में बनी स्वदेशी वैक्सीन जल्द ही मरीजों के लिए क्रमबद्व सरकार द्वारा मुहैया करायी जाएगी। सबसे पहले यह वैक्सीन स्वास्थ्यवर्कर एवं फ्रंट लाइन वर्कर को मुहैया करायी जाएगी उसके बाद वृद्ध बीमार तथा सीनियर सिटीजन को प्राथमिता दी जाएगी। वेबिनार को सम्बोधित करते हुए डॉ. गोस्वामी ने बताया कि हालांकि वैक्सीन बन चुकी है और यह लोगों का जल्द ही उपलब्ध भी हो जाएगी, लेकिन इसके बावजूद मास्क पहनना एवं दो गज की दूरी का ख्याल रखना होगा। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. सचित आनंद अरोरा ने कहा कि संस्थान में कार्यरत चिकित्सकों एवं छात्रों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के समय भी आप सभी ने सम्पूर्ण सेवा भाव से मरीजों का जो इलाज किया इसके लिए बधाई के पात्र हंि एवं भविष्य में भी ऐसे ही मरीजों की सेवा करते रहेंगे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>